Viral Video: दो पिल्लों की लड़ाई देखने आ गए अनोखे दर्शन, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो पिल्लों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक टब के अंदर दो पिल्लों में भयंकर जंग चल रही है. उससे भी हैरानी वाली बात है कि उसे देखने के लिए आस पास के मुर्गे और मुर्गियां एक जगह जमा हो गए हैं, और बड़े मजे से दोनों की लड़ाई देख रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अनोखा और मजेदार वायरल होता रहता है. इस बार एक ऐसा वीडियो सुर्खियों में है जो जानवरों की दुनिया से आया है. वीडियो में दो पिल्ले आपस में लड़ाई कर रहे हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब उनकी इस लड़ाई को देखने के लिए कई मुर्गे और मुर्गियां दर्शक बनकर वहां जमा हो गए. वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. हजारों लोगों ने वीडियो को देख लिया है. सोशल मीडिया पर यह काफी ट्रेंड कर रहा है.

दो पिल्लों में छिड़ी भयंकर जंग

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक नीले रंग के टब में दो पिल्ले आपस में लड़ाई कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे को हराने में लगे हैं. उनकी लड़ाई की आवाज सुनकर आस पास मौजूद मुर्गे और मुर्गियां देखने आ पहुंचे हैं. यह दृश्य बड़ा रोमांचक है. दो पिल्लों की भयंकर लड़ाई और दर्शक के रूप में चारों तरफ से मुर्गे और मुर्गियां. वो भी एक दो नहीं करीब दर्जन भर मुर्गे-मुर्गियां लाइन में खड़े होकर इस उनके ‘मैच’ को बड़े ध्यान से देख रहे हैं. कुछ मुर्गे तो बड़ी अचरज भरी निगाहों से पिल्लों की लड़ाई देख रहे हैं, मानो इससे पहले उन्होंने कभी ऐसी जंग देखी ही न हो.

वायरल हो रहा वीडियो

58 सेकंड का यह वीडियो काफी रोमांचक है. लोग बार-बार वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 66 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. दो हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘मुर्गो के लिए बढ़िया मनोरंजन है’. एक यूजर ने लिखा कि लड़ाई का आयोजन मुर्गे-मुर्गियों ने ही किया है. एक और यूजर ने लिखा ‘वे मुर्गियां उन कुत्तों का अपहरण कर लेती हैं.’ ‘वाह, मुर्गियां कुत्तों की लड़ाई का आयोजन कर रही हैं – कितना दिलचस्प दृश्य है!’

Also Read: Viral Video: मन मोह लेगा इस हाथी का मजाकिया अंदाज, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >