Viral Video : उठ जा दोस्त, मरे हुए कुत्ते को उठाता दूसरा कुत्ता, वीडियो देख आ जाएंगे आंसू

Viral Video : वायरल वीडियो में एक कुत्ता अपने मृत साथी को जगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. उसकी आवाज में दर्द साफ झलकता है, जिससे पता चलता है कि जानवरों में भी इंसानों की तरह भावनाएं होती हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो. छलक आएंगे आंसू.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता सड़क पर पड़े अपने मृत साथी को जगाने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं और सोशल मीडिया पर इसे दिल तोड़ देने वाला नजारा बताया जा रहा है.वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कुत्ता फुटपाथ पर पड़े अपने साथी के पास बैठा है, जो बेहोश या शायद मर चुका है. कुत्ता बार-बार उसे अपनी नाक और पंजे से छूकर जगाने की कोशिश करता है. वह रोता है और उसकी आवाज में गहरा दर्द साफ सुनाई देता है. यह नजारा देखकर साफ पता चलता है कि जानवरों के दिल में भी इंसानों की तरह गहरी भावनाएं होती हैं, जो उन्हें अपने साथियों से जोड़ती हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कुत्ता बार-बार अपने साथी को हिलाकर जगाने की कोशिश करता है, लेकिन दूसरा कुत्ता कोई रिएक्शन नहीं देता. यह दृश्य साबित करता है कि जानवरों के दिल में भी इंसानों जैसी भावनाएं होती हैं और वे भी अपने अपनों के बिछड़ने पर दुखी होते हैं. इस भावुक वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @dineshprethiv_tn91 ने शेयर किया है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं और तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: सांपों का सबसे बड़ा दुश्मन है यह कपड़ा! एक कदम भी नहीं रेंग सकता, यकीन न हो तो देख लें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >