बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पी बन रहा था हीरो, पुलिस ने की ऐसी कुटाई बन गया जीरो

Viral Video: बेगलुरु के रहने वाले एक व्यक्ति का बीच सड़क चाय की चुस्कियां लगाते हुए वीडियो सामने आया था, जिसके बाद बेगलुरु पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बीच सड़क पर बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति नीले रंग की कुर्सी को लेकर बीच सड़क पर बैठा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति बेगलुरु का रहने वाला है. वह बिल्कुल एक साउथ फिल्मों के हीरो की तरह स्टाइल से एक पैर पर दूसरा पैर चढ़ा कर, चश्मा लगाकर और लुंगी पहनकर आराम से बैठा हुआ है.

चाय पीते हुए अपना हीरो वाला अंदाज दिखाते हुए व्यक्ति ने खुद का वीडियो बना रहा है, जोकि अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने व्यक्ति की गिरफ्तारी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स अपने आपको हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं. लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बने चला था हीरो, पुलिस ने बना दिया जीरो.”

यह भी पढ़े: Viral Video: जमीन छोड़ बिजली की तारों पर घूमने चला कुत्ता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़े: Viral Video: पापा ने दिखाया देसी दिमाग, मुर्गियों के घर को बना दिया बच्चों की सवारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >