'वडोदरा में नाव पलटने की घटना हादसा नहीं मर्डर है', कांग्रेस ने क्यों कहा ऐसा

गुजरात में वडोदरा शहर के बाहरी क्षेत्र में एक झील में नौका के पलट जाने से उसमें सवार 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई जबकि 18 छात्रों और दो शिक्षकों को बचा लिया गया. मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है.

गुजरात में वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित हरनी झील में गुरुवार को एक नाव पलट गयी जिसमें 14 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों की मौत हो गयी. नाव पलटने की घटना मामले में 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बीच घटना पर वडोदरा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अमी रावत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि हम इसे मर्डर मानकर चल रहे हैं. यह कोई दुर्घटना नहीं. उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि इस घटना की जांच किसी सिटिंग जज से कराई जाए. लापरवाही की वजह से दुर्घटना हुई है. नाव में कोई लाइफ जैकेट या लाइफगार्ड मौजूद नहीं था.

कांग्रेस नेता अमी रावत ने आगे कहा कि जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए. 2016 में, जब यह परियोजना ठेकेदारों को आवंटित की गई थी, तो हमने इस पर आपत्ति जताई थी. आपको बता दें कि छात्र पिकनिक मनाने आये थे और हरनी झील में नाव की सवारी कर रहे थे, तभी दोपहर में यह हादसा हो हुआ जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. हादसे में कुछ बच्चे बचाए गये हैं जिनका इलाज जारी है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

एनडीआरएफ की ओर से जानकारी दी गई है उसके अनुसार, चार लोग अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है. इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि नाव में 27 लोग सवार थे, जिनमें 23 विद्यार्थी और चार शिक्षक शामिल थे. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि वडोदरा की हरनी झील में हुई नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी. घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.

Also Read: गुजरात: वडोदरा नौका हादसे में अबतक 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

अबतक दो गिरफ्तार

गुजरात के गृह राज्य मंत्री सांघवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें पता चला है कि नौका पर केवल 10 छात्र ही लाइफ जैकेट पहने हुए थे जो साबित करता है कि इसमें आयोजकों की गलती थी. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज करने का काम किया गया है. अबतक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य दोषियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >