अमेरिका ने बदली वीजा पॉलिसी,3 लाख से अधिक भारतीय छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें

US changes visa policy : अमेरिका ने अपने पुरानी वीजा पॉलिसी बदलाव किया है, जिसका सीधा असर लाखों भारतीय छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगा है. नई व्यवस्था के तहत स्टेटस बढ़ाने के लिए औपचारिक आवेदन और मंजूरी का इंतजार करना होगा, जिससे करियर में चुनौतियां बढ़ सकती हैं.

US changes visa policy : अमेरिका ने अपने वीजा पॉलिसी में फिर बदलाव किया है, जिसका सीधा असर भारतीय छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों पर पड़ सकता है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नए नियमों के तहत F स्टूडेंट और J एक्सचेंज विजिटर और I पत्रकार वीजा धारकों को अब अनिश्चित अवधि तक रहने की अनुमति नहीं मिलेगी. पहले कई मामलों में वीजा स्टेटस बढ़ाने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान थी और कुछ स्थितियों में आवेदन लंबित रहने तक छात्रों को राहत मिल जाती थी. लेकिन नई व्यवस्था के तहत स्टेटस बढ़ाने के लिए अब अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा ( यूनाइटेड स्टेट्स सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज) के जरिए औपचारिक आवेदन और मंजूरी का इंतजार करना होगा.

भारतीय छात्रों को पहले से करनी होगी तैयारी

'बिल्ड टैलेंट लैब्स' की को-फ़ाउंडर और CEO डेनियल गोल्डमैन ने बताया कि नई नीति के कारण छात्रों को अपनी पढ़ाई, नौकरी और भविष्य की योजना पहले से बनानी होगी. उन्होंने कहा कि स्टेटस एक्सटेंशन की मंजूरी मिलने में फिलहाल करीब पांच महीने तक का समय लग सकता है. ऐसे में F-1 वीजा से आगे H-1B या ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया में जाने वाले छात्रों के लिए समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी होगा.

देरी से बढ़ सकती हैं करियर की चुनौतियां

बिल्ड टैलेंट लैब्स' की को-फ़ाउंडर और CEO डेनियल गोल्डमैन ने कहा कि यदि छात्र समय पर आवेदन नहीं करते हैं, तो उन्हें पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी शुरू करने या अमेरिका में कानूनी स्टेटस बनाए रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लंबी प्रोसेसिंग अवधि के कारण विश्वविद्यालयों, नियोक्ताओं और छात्रों तीनों को अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें-सोनम वांगचुक के अनशन आंदोलन को कौन-कौन दे रहे समर्थन? झारखंड का ये विधायक भी पहुंचा जंतर-मंतर

लाखों भारतीय छात्रों पर रहेगा असर

अमेरिका भारतीय छात्रों की सबसे पसंदीदा पढ़ाई की मंजिलों में शामिल है. हर साल अमेरिका के विश्वविद्यालयों में 363,000 से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई करने के लिए जाते हैं. यह नई वीजा नीति ऐसे समय आई है, जब अमेरिका पहले से ही वीजा बैकलॉग, सख्त इमिग्रेशन नियमों और बढ़ती प्रोसेसिंग अवधि जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि नई व्यवस्था में सफलता की कुंजी समय रहते आवेदन करना और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखना होगी , ताकि पढ़ाई और करियर की राह में किसी तरह की बाधा न आए.

यह भी पढ़ें-चाबहार पोर्ट पर हमला: अमेरिकी अटैक में भारत को करोड़ों रुपये का नुकसान? विदेश मंत्रालय ने दी पहली प्रतिक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >