UP Weather: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.
4 और 5 अप्रैल को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को बारिश की संभावना है. गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 34 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है.
सोमवार को कैसा रहा उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के आगरा और अलीगढ़ जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: 30-31 मार्च से लेकर 1,2,3 अप्रैल तक बारिश, 30 से 60 KM की रफ्तार से तेज हवा का अलर्ट
