Train Accident : इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, वीडियो आया सामने

Train Accident : मध्य प्रदेश में इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

Train Accident : मध्य प्रदेश से ट्रेन दुर्घटना की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह उस वक्त पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के पास पहुंच रही थी. इस संबंध में रेलवे के एक अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई. इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी.

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे. यह दुर्घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई. पटरी को ठीक करने और रेल यातायात बहाल करने का काम जारी है.

Read Also : Jharkhand Train Accident Video : हावड़ा-मुंबई ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

इंजन से सटे दो डिब्बे पटरी से उतर गए: डीसीएम मधुर वर्मा

पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने बताया कि ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 5.35 बजे था. यह दुर्घटना सुबह 5.38 बजे हुई, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी. लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और अन्य डिब्बों को बेपटरी होने से बचा लिया. इंजन से सटे दो डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ जो अच्छी बात है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद यात्री ट्रेन से उतर गए और पास की पटरियों पर यातायात लगभग आधे घंटे तक रोक दिया गया.

हादसे के वक्त कितनी थी ट्रेन की स्पीड?

मधुर वर्मा ने बताया कि जांच के लिए एक बहु-विभागीय समिति गठित की गई है. रेल यातायात पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि स्टेशन का केवल एक प्लेटफॉर्म परिचालन के लिए बंद था. वहीं, पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, जब यह घटना हुई, तब ट्रेन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी. जांच के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण पता चलेगा. मार्ग पर रेल यातायात सामान्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >