29 अगस्त की टॉप-20 खबरें: नेपाल में बना 150 किमी का 'डेथ कॉरिडोर', रांची में ट्रैक्टर से टकराई वंदे भारत ट्रेन

नेपाल की भीषण बाढ़ ने पांच साल की इशारा तामांग से उसकी मां को छीन लिया. रांची में वंदे भारत एक्सप्रेस एक ट्रैक्टर से भिड़ गई. तिब्बत में बुधवार की सुबह ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद रूह कंपा देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. पढ़ें ऐसी तमाम 29 अगस्त की टॉप 20 खबरें.

1. प्रभात खबर की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: 'मेरी मम्मी कहां है?', जाल में फंसकर बची 5 साल की मासूम, नेपाल बाढ़ में खो गया पूरा परिवार

नेपाल की भीषण बाढ़ ने पांच साल की इशारा तामांग से उसकी मां को छीन लिया. रसुवा में तेज बहाव के दौरान जाल में फंसने से उसकी जान बच गई. घायल हालत में वह काठमांडू के टीचिंग अस्पताल पहुंची, लेकिन साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं है. अब सोशल मीडिया से पिता की तलाश जारी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. प्रभात खबर की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: नेपाल में बना 150 किमी का 'डेथ कॉरिडोर', त्रिशूली नदी में हर ओर तैर रहे शव

तिब्बत में बुधवार की सुबह ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद रूह कंपा देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. नेपाल में जिस जगह पर तबाही हुई वहां प्रभात खबर की टीम पहुंची. लोगों ने बातचीत के दौरान कई रूह कंपा देने वाली कहानियां सुनाई. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. भारत-चीन की बढ़ती नजदीकी से पाकिस्तान बेचैन, आर्टिकल 370 के मॉडल पर PoK का स्टेटस बदलने की तैयारी?

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर बातचीत बढ़ने के साथ ही पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ गई हैं. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान के संवैधानिक दर्जे में बदलाव की खबरें आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में नई हलचल मची है. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. वाल्मीकि घोटाले में घिरे बी नागेंद्र ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, ऐलान करते ही फूट-फूटकर रोए; बोले- मेरे दस्तखत किसी लेनदेन में नहीं

कर्नाटक की डीके शिवकुमार सरकार में मंत्री बी नागेंद्र ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नागेंद्र पर वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से जुड़े कथित घोटाले में आरोप लगे थे. मामले को लेकर उन पर लगातार सवाल उठ रहे थे. इस्तीफा देने के बाद अब इस मुद्दे पर कर्नाटक की राजनीति और गरमा सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

मुंबई में त्योहारी सीजन से पहले दूध की कीमतों में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. 1 सितंबर 2026 से दूध ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या इसका असर बिहार और झारखंड में भी पड़ेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्न

महाराष्ट्र में मराठी भाषा सीखने के विवाद के बीच गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चालकों को मराठी सीखने के लिए एक साल का समय देने का फैसला किया है, जिससे वे बिना रोजगार की चिंता किए भाषा सीख सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. सावन में मटन खाने की जिद ने 30 साल के बेटे की ली जान, पिता ने पीट-पीटकर कर मार डाला, मां भी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में सावन के दौरान मटन खाने को लेकर एक भीषण विवाद हो गया, जिसने एक 30 वर्षीय बेटे की जान ले ली. इस घटना में माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है. जानें कैसे एक जिद हत्या में बदल गई. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. रांची से पटना जा रही Vande Bharat Express ट्रैक्टर से टकरायी, इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस हजारीबाग के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर से टकरा गई. हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेन कुछ देर के लिए बाधित रही. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. बिहार में 6 IAS का हुआ ट्रांसफर, नवादा से पटना तक बदले अफसर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट

बिहार सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. इस फेरबदल में नवादा और कैमूर की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) समेत कई विभागों के निदेशक और सचिव बदले गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. नेपाल के सैलाब में बलिया के परिवार पर टूटा कहर: पत्नी-बेटा लापता, सुबह बेटे ने पिलाई थी चाय, कुछ घंटे बाद मच गई तबाही

नेपाल में त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ ने बलिया के एक परिवार को तोड़ दिया है. सैलाब में मां-बेटा बह गए हैं, जिनकी तलाश जारी है. यह घटना तब हुई जब सुबह बेटे ने पिता के लिए चाय बनाई थी. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. बरेली में रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़, एक महिला की मौत, साड़ी लेने उमड़ी थी हजारों की भीड़

बरेली में रक्षाबंधन के एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से मातम पसर गया. साड़ी और उपहार लेने पहुंची हजारों महिलाओं की भीड़ के कारण अफरा-तफरी मची, जिसमें एक महिला की दुखद मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और 2 टीएमसी नेता के खिलाफ प्राथमिकी, 13 गिरफ्तार

कोलकाता में कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुई झड़प के बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित 3 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है. पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1400 से ज्यादा जॉब ऑफर

अगर आप सोचते हैं कि प्लेसमेंट सीजन बोरिंग स्प्रेडशीट होते हैं, तो NIT राउरकेला का डेटा देखकर आपकी सोच बदल जाएगी. यहां करोड़ों के पैकेज, हजारों ऑफर और सैकड़ों कंपनियां, सब कुछ एक साथ दिखता है. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. एक्टिंग नहीं, चुनी सुरों की राह. Hrithik के बेटे Hrehaan Roshan ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रखा कदम, सबा और सुजैन खान का रिएक्शन वायरल

ऋतिक रोशन के बड़े बेटे Hrehaan Roshan ने अपने पहले सिंगल 'This Heavenly Place' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख दिया है. पिता ऋतिक और मां सुजैन खान समेत पूरे परिवार ने उनके इस नए सफर पर ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स 21 अगस्त 2026: मुफ्त में अनलॉक करें लेजेंडरी गन स्किन्स और बंडल्स, जानें क्लेम करने की पूरी गाइड

फ्री फायर मैक्स गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 21 अगस्त 2026 के लिए नए रिडीम कोड्स जारी हो गए हैं. इन कोड्स से आप मुफ्त में डायमंड्स, लेजेंडरी गन स्किन्स और इन-गेम आइटम्स पा सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. Forbes India List 2026: विराट कोहली सबसे महंगे सेलिब्रिटी, धोनी-सचिन भी टॉप-10 में; देखें पूरी लिस्ट

फोर्ब्स इंडिया शोस्टॉपर्स 2026 की सूची जारी हो गई है, जिसमें विराट कोहली ₹3,542 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ सबसे आगे हैं. क्रिकेट के कई दिग्गजों ने टॉप-20 में जगह बनाई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. Grahan 2027: 6 मिनट 22 सेकंड तक छा जाएगा अंधेरा, नोट कर लें सूर्य और चंद्रग्रहण की तारीख

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2027 में कुल 5 ग्रहण लगने वाले हैं. इनमें दो सूर्यग्रहण और तीन चंदग्रहण शामिल हैं. अगले साल 2 अगस्त को लगने वाले सूर्यग्रहण के दौरान 6 मिनट 22 सेकंड तक अंधेरा छा जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. Petrol vs EV: पेट्रोल स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं? रुकिए! देख लीजिए ये 3 सबसे धाकड़ इलेक्ट्रिक ऑप्शंस

पेट्रोल की झंझट खत्म करने के लिए Ather Rizta, TVS iQube और Vida VX2 सबसे बेहतरीन विकल्प हैं. जानिए इनकी रेंज, रिमूवेबल बैटरी फीचर्स और एक्स-शोरूम कीमतों की पूरी जानकारी. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. Kal Ka Rashifal 29 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, कुछ जातकों को मिलेगा सावधानी का संकेत

कल 29 अगस्त 2026 शनिवार का राशिफल पढ़ें और जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा. प्रेम, नौकरी, कारोबार, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. Sonal Dinusha: कभी बहन ने उधार लेकर दिलाया था पहला बल्ला, अब भारत के खिलाफ 420 रन बनाकर बने श्रीलंका के स्टार

सोनल दिनुषा की कहानी संघर्ष और जुनून की मिसाल है. कभी बल्ला खरीदने के पैसे नहीं थे, आज भारत के खिलाफ 420 रन बनाकर बन गए श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज. उनकी प्रेरणादायक यात्रा को जानें. यहां पढ़ें पूरी खबर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >