Top 5 News: झारखंड में ठनका गिरने से 4 की मौत, पंजाब में गैस लीक होने से 11 की गयी जान, देखें बड़ी खबरें

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में तीन मंजिला इमारत गिरने से अबतक 6 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि अब तक 14 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है.

Top 5 News: देश-दुनिया से रविवार के दिन कई बड़ी खबरें आयीं. जिसमें सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर पंजाब से आयी. लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 10 लोग बीमार हो गये. इसके अलावा झारखंड में ठनका गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी है. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पहलवानों का धरना दिल्ली क जंतर-मंतर में जारी है. पीड़ित महिला खिलाड़ी को सुरक्षा भी दी गयी है. देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरों को हम आपके लिए एक जगह पर रख रहे हैं.

1. पंजाब के लुधियाना में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत

पंजाब के लुधियाना ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 10 लोग बीमार हो गये हैं. इस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. विस्तृत खबर यहां देखें.

2. महाराष्ट्र के भिवंडी में ढही 3 मंजिला इमारत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में तीन मंजिला इमारत गिरने से अबतक 6 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि अब तक 14 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. विस्तृत खबर यहां देखें.

3. राजमहल में आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत 4 की मौत

झारखंड के संताल परगना के साहिबगंज जिला स्थित राजमहल में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत कम से कम 4 लोगों की वज्रपात से मौ��� हो गयी. विस्तृत खबर यहां देखें.

4. Wrestlers Protest: बृजभूषण ने हुड्‌डा को बताया मास्टरमाइंड

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आरोप लगाने वाली सभी लड़कियां एक ही अखाड़े की हैं, जिसका नाम महादेव रेसलिंग अकादमी है. विस्तृत खबर यहां देखें.

5. जन आंदोलन बन गया है मन की बात, 100वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann ki Baat 100 Episode) के 100वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा- यह उनके लिए आध्यात्मिक यात्रा है. 100वें एपिसोड (100 Episode Mann ki Baat) को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थी. विस्तृत खबर यहां देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >