जीवन में सफलता मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, स्वप्न शास्त्र से जानें इसकी पूरी सच्चाई

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने सिर्फ कल्पना नहीं बल्कि भविष्य के संकेत भी हो सकते हैं. अगर सपने में साफ पानी, ऊंचाई पर चढ़ना या हरे-भरे पेड़ दिखाई दें, तो यह जीवन में सफलता, तरक्की और नए अवसर मिलने का संकेत माना जाता है. जानिए ऐसे शुभ सपनों के पीछे छिपे खास अर्थ.

स्वप्न शास्त्र के बारे में अगर आपको बताएं तो यह एक प्राचीन विद्या है जिसमें हमें सपनों का अर्थ बताया गया है. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में हम जिस भी चीज को देखते हैं उसका कोई खास अर्थ जरूर होता है. कई बार ये सपने जीवन में होने वाले पॉजिटिव बदलावों के बारे में सूचित करते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि यह हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों की तरह इशारा करते हैं. हमारे स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र मिलता है जो अगर आपको सपने में दिखे तो आपको खुश हो जाना चाहिए. सपने में दिखने वाली ये चीजें जीवन में जल्द मिलने वाली सफलताओं,तरक्की और शुभ अवसरों की तरफ इशारा करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

सपने में साफ पानी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने सपने में साफ पानी, बहता हुआ पानी या फिर शांत पानी दिखे तो यह काफी ज्यादा शुभ होता है. सपने में इन्हें देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके जीवन में जल्द कोई पॉजिटिव बदलाव होने वाला है, मानसिक शांति मिलने वाली है या फिर आप कोई नयी शुरुआत करने वाले हैं. इसके अलावा इस तरह के सपने जीवन में परेशानियों के खत्म होने की तरफ भी इशारा करते हैं. अगर आप अपने बिजनेस में या फिर करियर को लेकर चिंतित हैं तो आपको इसमें भी जल्द नए मौके मिल सकते हैं. सपने में दिखने वाली इस तरह की चीजें सफलता की तरफ बढ़ने और सही फैसले लेने की तरफ भी इशारा करते हैं.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, जानिए स्वप्न शास्त्र के छिपे रहस्य

सपने में खुद को ऊंचाई पर चढ़ते देखना

अगर आप सपने में खुद को सीढ़ियां, पहाड़ या फिर किस ऊंची जगह पर चढ़ते हुए देख रहे हैं, तो यह भी एक शुभ संकेत हैं. सपने में इनका दिखना यह बताता है कि जल्द आपको आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है और आप सफल होने वाले हैं. यह बताता है कि आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं. अगर आपको सपने में ऐसा दिखे तो समझ जाएं आपके जीवन से जल्द हर चुनौती खत्म होने वाली है और साथ ही आपको सम्मान, कोई पद या फिर पैसों से जुड़ा फायदा हो सकता है. अगर आप आसानी से इस ऊंचाई पर चढ़ रहे हैं तो, यह कुछ ही समय में आपकी तरक्की की तरफ इशारा करता है.

सपने में फल या हरे-भरे पेड़ देखना

स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो सपने में फलों से लड़े हुए पेड़ या फिर हरियाली का दिखना भी काफी ज्यादा शुभ होता है. सपने में दिखने वाली इस तरह की चीजें आपकी उन्नति, मेहनत और अच्छे नतीजों की तरफ इशारा करते हैं. अगर आप सपने में खुद को पेड़ों से फल तोड़ते हुए देख रहे हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि, आपकी लंबे समय से की जा रही मेहनत अब सफल होने वाली है. इसके अलावा आपको पैसों से जुड़ा कोई फायदा, नयी नौकरी या फिर कोई बड़ा मौका भी जल्द मिल सकता है.

यह भी पढ़ें Swapna Shastra: कामियाबी का द्वार खोल देती हैं सपने में दिखने वाली ये चीजें, भूलकर भी किसी से न करें शेयर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >