पलामू में दरिंदगी: श्राद्ध भोज में गये बुजुर्ग की धारदार हथियार से वारकर हत्या, 2 दिन बाद जंगल में मिला शव

Palamu Crime News: पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग राजदेव महतो की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. 27 फरवरी को श्राद्ध भोज से लापता बुजुर्ग का शव सोमवार को कुसुमटाड़ जंगल से बरामद हुआ. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पलामू, (चंद्रशेखर सिंह): पलामू से एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. अरका पंचायत के काजी पकरी गांव के रहन वाले 70 वर्षीय राजदेव महतो की हत्या कर दी गयी. उनका शव दो दिन बाद सोमवार को तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवती डाक बंगला के समीप पदमा जाने वाली सड़क से सटे कुसुमटाड़ जंगल से बरामद किया गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

मृतक की पत्नी ने कराया एफआईआर दर्ज

पुलिस के अनुसार, राजदेव महतो के चेहरे पर तेज धारदार हथियार से किये गये वार के निशान मिले हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक की पत्नी दुलारी देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Also Read: अचानक बरसी चिंगारी और राख हो गई कारें: सरायकेला में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट ने मचाई भारी तबाही

27 फरवरी को श्राद्ध भोज में गये थे पति-पत्नी

मृतक की पत्नी दुलारी देवी ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात वे अपने पति के साथ गांव में एक मेहमान के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. इस दौरान राजदेव महतो ने शराब पी ली. इस वजह से रात में पत्नी घर लौट आयी. उन्हें लगा कि थोड़ी देर बाद राजदेव भी घर आ जायेंगे, लेकिन वे नहीं लौटे.

कुसुमटाड़ जंगल से फैला दुर्गंध तब हुई मामले की जानकारी

परिजनों ने इसके बाद राजदेव महतो की खोजबीन शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. सोमवार को इस संबंध में थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच अहले सुबह घर से थोड़ी दूर स्थित कुसुमटाड़ जंगल से दुर्गंध फैलने लगी. जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा था. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों ने शव की पहचान राजदेव महतो के रूप में की. पुलिस अब हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Also Read: Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >