News Wrap Today: पीएम मोदी आज सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

News Wrap Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेला सुरंग का उद्घाटन करने वाले हैं जो कई मायनों में अहम है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें यहां

9 मार्च की बड़ी खबरें

  • महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की आज अहम बैठक होने वाली है.
  • पाकिस्तान की संसद ने राष्ट्रपति चुनने के लिए आज संयुक्त सत्र बुलाया है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चीन सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सेला सुरंग का उद्घाटन करने वाले हैं.
  • पेट्रोल-डीजल के दाम केंद्र की मोदी सरकार कम कर सकती है. आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.
  • महाराष्ट्र की सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह के आवास पर बैठक देर रात तक चली. बैठक में प्रदेश के सीएम शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे.

Lok Sabha Election 2024: पहली लिस्ट में कांग्रेस के इन दिग्गजों का नाम, वायनाड से फिर प्रत्याशी होंगे राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले कांग्रेस ने कमर कस ली है. पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. पहली सूची में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नाम है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

झारखंड : बिरसा मुंडा टूरिज्म सर्किट बनेगा, 40 करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार

झारखंड में ‘बिरसा मुंडा टूरिज्म सर्किट’ विकसित किया जायेगा. खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा द्वारा तैयार किये गये इससे संबंधित प्रस्ताव को केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में यूपी वारियर्स ने एक रोमांचक मुकाबले में टेबल टॉपर दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

अमित शाह बिहार दौरे पर, कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बिहार में एनडीए की नई सरकार पिछले महीने बनी है. इस सरकार के बनने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

राज्यसभा चुनाव में झारखंड से अरुण उरांव हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार, लेकिन हरिहर महापात्रा ने बढ़ाया रोमांच

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती दिख है. राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों के लिए चुनाव होना है. इसके लिए पक्ष और विपक्ष के विधायक दलों की बैठक होने वाली है जो 10 मार्च को प्रस्तावित है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष Sudha Murthy राज्यसभा के लिए मनोनीत

Infosys के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और लेखिका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मानोनीत किया है जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >