Today News Wrap: सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल, हरियाणा में सरकार पर खतरा, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के बयान पर एक बार फिर से राजनीति गरम है. बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. जबकि तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से हरियाणा सरकार पर खतरा मंडराने लगा है. यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें.

सैम पित्रोदा के बयान पर फिर मचा बवाल

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच एक बार फिर से विवादित बयान देकर कांग्रेस के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल को लेकर प्रोजेक्ट भवन पहुंची ईडी की टीम

ईडी की टीम बुधवार को प्रोजेक्ट भवन पहुंची और करोड़ों की कैश बरामदगी मामले में मंत्री के पीएस संजीव लाल के सरकारी कमरे को खंगाल रही है. टीम अपने साथ संजीव लाल को भी लेकर पहुंची है. यहां पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा सरकार पर खतरा मंडराया

तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर खतरा मंडराने लगा है. हालांकि सीएम सैनी ने किसी भी खतरे वाली बात से साफ इनकार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 80 से अधिक उड़ान रद्द कीं, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार रात से अपनी 80 से अधिक उड़ान रद्द कर दी. इस मामले पर नागर विमानन मंत्रालय ने कंपनी से रिपोर्ट मांगी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई

धनबाद की अदालत में बुधवार को जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने सुनवाई के बाद केस डायरी मांगी है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

पटना म्यूजियम परिसर में लगी आग से मची अफरा-तफरी

पटना संग्रहालय परिसर में बुधवार को भीषण आग लग गयी. कोतवाली थाना अंतर्गत पुराने म्यूजियम परिसर में लगी आग से अफरातफरी का माहौल बन गया. पूरी खबर यहां पढ़ें

पटना में 12 मई को पीएम मोदी का रोड शो, रूट जानिए

पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे. आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करने जा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

बोइंग 787 विमान में हेराफेरी?

अमेरिका का संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) विमान निर्माता कंपनी बोइंग के यात्री विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की जांच कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें

आकाश आनंद के राजनीतिक करियर पर प्रश्नचिन्ह, मायावती ने इसलिए की कड़ी कार्रवाई

बीएसपी का नेशनल कोआर्डिनेटर और मायावती का उत्तराधिकारी बनने के बाद आकाश (Akash Anand) की प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी थी. उनके आक्रामक भाषण से जनसभा में बसपा कार्यकर्ता जोश में आ रहे थे. लेकिन एक गलती से उनके करियर पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

DoT ने मोबाइल धोखाधड़ी पर कसी नकेल, काट डाले 1.66 करोड़ कनेक्शन

Mobile Fraud : दूरसंचार विभाग ने मोबाइल पर संदेश भेजकर मोबाइल उपयोग करने वालों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

आलिया भट्ट दूसरी बार डीपफेक का हुईं शिकार

आजकल डीप फेक आम हो गए हैं. अब आलिया भट्ट इसका शिकार हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस वामीका गब्बी ने इंस्टाग्राम पर रेड साड़ी में एक वीडियो पोस्ट किया था. किसी ने डीप फेक वीडियो बनाकर उनका चेहरा आलिया भट्ट से रिप्लेस कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

संजू सैमसन के आउट पर नवजोत सिद्धू का बयान वायरल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 86 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि उनकी पारी बेकार चली गई और टीम मैच हार गई. सैमसन को जिस तरह से आउट दिया, उस पर विवाद खड़ा हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >