Breaking News: सांप्रदायिक द्वेष फैलाने वाले मामले में हो सकती है अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी

दिल्ली में लंबे समय बाद आज से साप्ताहिक बाजार खुल गये हैं. वहीं केजरीवाल सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने का निर्णय किया है. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:26 PM. 9 Aug 21 10:26 PM. 9 Aug

सांप्रदायिक द्वेष फैलाने वाले मामले में हो सकती है अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी

दिल्ली के जंतर मंतर पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कल की गयी नारेबाजी मामले में अश्वनी उपाध्यान की गिरफ्तारी हो सकती है. दिल्ली पुलिस की ओर से यह बयान दिया गया है. बयान में कहा गया है कि किसी को भी देश में सांप्रदायिक द्वेष फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.

10:26 PM. 9 Aug 21 10:26 PM. 9 Aug

मिजोरम में 4.4 तीव्रता का भूकंप

नार्थ ईस्ट के राज्य मिजोरम में रात करीब 9.18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी है.

10:26 PM. 9 Aug 21 10:26 PM. 9 Aug

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे शरद पवार और लालू यादव सहित ये नेता

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के आवास पर बैठक के लिए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, राजद नेता लालू यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन और अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेता पहुंचे.

10:26 PM. 9 Aug 21 10:26 PM. 9 Aug

होटल अशोका में हो रहा ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान

दिल्ली के होटल अशोका में टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. देश के लिए गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश के लिए सोना जीतना गौरव की बात है.

6:20 PM. 9 Aug 21 6:20 PM. 9 Aug

लोकसभा के सांसदों के लिए बीजेपी ने जारी किया ह्विप

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के सांसदों के लिए तीन लाइन का ह्विप जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सभी सांसद मंगलवार (10 अगस्त) को लोकसभा में मौजूद रहें.

5:29 PM. 9 Aug 21 5:29 PM. 9 Aug

गया में दीवार गिरने से एक परिवार के तीन बच्चे की मौत

बिहार के गया जिले में दीवार गिरने से एक परिवार के तीन बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि दो बच्चा घायल है.

5:29 PM. 9 Aug 21 5:29 PM. 9 Aug

टोक्यो से वापस लौटे टीम इंडिया के ओलंपिक पदकवीर

टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया वापस लौट आयी है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है. टीम इंडिया ने इस बार के ओलंपिक में सात पदक जीता है. जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीता है.

5:29 PM. 9 Aug 21 5:29 PM. 9 Aug

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी गिरफ्तार किये गये हैं, इस संबंध में किश्तवाड़ के एसएसपी ने जानकारी दी है.

5:29 PM. 9 Aug 21 5:29 PM. 9 Aug

भाजपा संसदीय दल की बैठक कल

भाजपा संसदीय दल की बैठक कल आयोजित की जायेगी. गौरतलब है कि इस सप्ताह संसद का मानसून सत्र समाप्त हो रहा है और संसद की कार्यवाही बहुत कम समय के लिए ही चली है.

12:53 PM. 9 Aug 21 12:53 PM. 9 Aug

सीमित दायित्व भागीदारी (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने सोमवार को ‘सीमित दायित्व भागीदारी (संशोधन) विधेयक, 2021′ को मंजूरी दी गयी.

12:53 PM. 9 Aug 21 12:53 PM. 9 Aug

निक्षेप बीमा एवं प्रत्यय गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी

लोकसभा ने सोमवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ‘निक्षेप बीमा एवं प्रत्यय गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, 2021′ को मंजूरी दी गयी.

12:53 PM. 9 Aug 21 12:53 PM. 9 Aug

ट्रायल डेटा सार्वजनिक किये बिना वैक्सीन को मंजूरी वाली याचिका पर SC का केंद्र को नोटिस

कोरोना वैक्सीन का ट्रायल डेटा सार्वजनिक किये बिना ही वैक्सीन को मंजूरी दिये जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

12:53 PM. 9 Aug 21 12:53 PM. 9 Aug

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. विपक्षी सांसद के भारी हंगामे के कारण स्थगित करना पड़ा.

12:53 PM. 9 Aug 21 12:53 PM. 9 Aug

लोकसभा की कार्यवाही 11:30 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा

विपक्ष के भारी हंगामें के बीच लोकसभा की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. आज लोकसभा में ओबीसी आरक्षण पर एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश किया गया है.

12:53 PM. 9 Aug 21 12:53 PM. 9 Aug

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी झारखंड के गोपाल भेंगरा का निधन

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन हो गया है. रांची के गुरुनानक अस्पताल में सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. वे विश्व कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.

9:42 AM. 9 Aug 21 9:42 AM. 9 Aug

देश में एक दिन में आये कोरोना संक्रमण के 35,499 नये मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 35,499 नये मामले दर्ज किये गये हैं. वहीं एक दिन में 447 और लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,28,309 हो गयी है. रविवार को एक दिन में 39,070 नये मामले दर्ज किये गये थे.

9:42 AM. 9 Aug 21 9:42 AM. 9 Aug

सावन सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन सोमवारी पर देश के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. वाराणसी में सावन के तीसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लोग उमड़ पड़े. वहीं, दिल्ली के गौरी-शंकर मंदिर में भी अच्छी खासी भीड़ देखी गयी.

7:20 AM. 9 Aug 21 7:20 AM. 9 Aug

दिल्ली में आज से खुल गये साप्ताहिक बाजार

कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद साप्ताहिक बाजारों को आज से खोल दिया गया है. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है.

मुख्य बातें

दिल्ली में लंबे समय बाद आज से साप्ताहिक बाजार खुल गये हैं. वहीं केजरीवाल सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने का निर्णय किया है. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >