Breaking News: कल समय से पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है संसद का मानसून सत्र

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने आज उज्जवला योजना 2.0 का उद्घाटन किया. जंतर मंतर मामले को लेकर बजरंग दल का दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने के बाहर प्रगर्शन. सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कर सकते हैं सोनिया गांधी से मुलाकात. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:24 PM. 10 Aug 21 10:24 PM. 10 Aug

कल समय से पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र कल समय से पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है. मानसून सत्र की अवधि 13 अगस्त तक निर्धारित थी.

10:24 PM. 10 Aug 21 10:24 PM. 10 Aug

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर टेरर फंडिंग मामले में 56 स्थानों पर छापेमारी की

पिछले दो दिनों में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर टेरर फंडिंग मामले में 56 स्थानों पर छापेमारी की. घाटी में टेरर फंडिंग और उसके सपोर्ट सिस्टम की गहन जांच की जा रही है. यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी.

8:09 PM. 10 Aug 21 8:09 PM. 10 Aug

ओबीसी संविधान संशोधन बिल को संसद की मिली मंजूरी

लोकसभा ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021’ को मंजूरी दे दी है. इस बिल के पक्ष में 385 वोट पड़े हैं. इस बिल के विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा.

OBC Reservation Explained: ओबीसी आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक के क्या होंगे फायदे, कैसे एक हो गये सारे दल?

8:09 PM. 10 Aug 21 8:09 PM. 10 Aug

जितेंद्र सिंह बबलू को बीजेपी से निकाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दबंग विधायक रहे जितेंद्र सिंह बबलू को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पार्टी से निकाल दिया है. रीता बहुगुणा जोशी की शिकायत पर जितेंद्र सिंह बबलू के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. बबलू पर दर्जन भर मुकदमे चल रहे हैं. उन पर रीता बहुगुणा जोशी के घर को जलाने का भी आरोप है.

8:09 PM. 10 Aug 21 8:09 PM. 10 Aug

अमित शाह के घर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे. कैप्टन अमरिंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं.

8:09 PM. 10 Aug 21 8:09 PM. 10 Aug

श्रीनगर में ग्रेनेड के साथ पत्रकार गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में ग्रेनेड के साथ एक पत्रकार गिरफ्तार. आदिल नाम के इस पत्रकार से पूछताछ की जा रही है. वर्ष 2019 में भी उसे गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

8:09 PM. 10 Aug 21 8:09 PM. 10 Aug

संसद में ओबीसी बिल पर चर्चा के बाद वोटिंग

लोकसभा में ओबीसी बिल पर चर्चा पूरी हो चुकी है. अब ओबीसी आरक्षण से संबंधित 127वें संविधान संशोधन बिल पर वोटिंग हो रही है.

5:13 PM. 10 Aug 21 5:13 PM. 10 Aug

लुधियाना के दो स्कूलों के 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

पंजाब के लुधियाना जिले के दो स्कूलों के 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. यहां जुलाई से ही स्कूलों को खोला गया है.

5:13 PM. 10 Aug 21 5:13 PM. 10 Aug

रक्षा बंधन पर बहनों को हरियाणा सरकार ने दिया तोहफा

रक्षा बंधन पर बहनों को हरियाणा सरकार ने तोहफा दिया है. हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि रक्षा बंधन के दिन बहनों को बस में मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जायेगी, ताकि वे अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें. महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों को भी यह सुविधा दिये जाने की घोषणा की गयी है.

5:13 PM. 10 Aug 21 5:13 PM. 10 Aug

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है, जिसमें कुछ आम नागरिक घायल हो गये हैं.

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

कनॉट प्लेस थाने के बाहर बजरंग दल का प्रदर्शन

जंतर-मंतर भड़काऊ नारा मामला, कनॉट प्लेस थाने के बाहर बजरंग दल का प्रदर्शन

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं

उज्ज्वला 2.0 उत्तर प्रदेश के महोबा में शुरू करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं, सेल्फ डिक्लेरेशन ही काफी. पीएम मोदी ने कहा कि, उज्ज्वला योजना ने देश के जितने लोगों और महिलाओं का जीवन रोशन किया है, वो अभूतपूर्व है. (एएनआई)

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

वे संसद में बोलने नहीं देते, हमें दबा देते हैं- राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि, वे संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं. मैं संसद में पेगासस, राफेल, जम्मू-कश्मीर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बारे में नहीं बोल सकता. ये लोग हिंदुस्तान की सभी संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं.(एएनआई)

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

लोकसभा में ओबीसी संशोधन बिल पर चर्चा

लोकसभा में ओबीसी संशोधन बिल पर चर्चा जारी है. बिल के पास हो जाने के बाद ओबीसी लिस्ट बनाने का राज्यों को मिलेगा हक.

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

लेनी होगी हाईकोर्ट की इजाजत 

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि अब सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने के लिए सरकार को हाईकोर्ट की इजाजत लेनी होगी.

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन

कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणी अकाली दल, कांग्रेस और बसपा ने किया संसद भवन परिसर में प्रदर्शन.

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई, अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया, हो रही है पूछताछ.

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,204 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,204 नए मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से एक दिन में 373 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, कोरोना से 41,511 रिकवरी हुईं है.

2:17 PM. 10 Aug 21 2:17 PM. 10 Aug

शोपियां में आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर किया हमला

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर अचानक हमला कर दिया. आतंकी हमले में सीआरपीएम का एक जवान घायल हो गया है. वहीं, जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. (टीवी न्यूज)

7:04 AM. 10 Aug 21 7:04 AM. 10 Aug

कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कर सकते हैं सोनिया गांधी से मुलाकात 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की अंतरिम राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे. खबर है कि, कैप्टन सीएम अमरिंदर सिंह मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी को राज्‍य की राजनीतिक हालात और कांग्रेस की स्थिति की जानकारी देंगे. वह सोनिया से राज्‍य कैबिनेट में फेरबदल के बारे में भी चर्चा करेंगे.

7:04 AM. 10 Aug 21 7:04 AM. 10 Aug

पीएम मोदी आज करेंगे उज्जवला योजना 2.0 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उज्जवला योजना 2.0 का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में नए एलपीजी कनेक्शन देकर योजना को लॉन्च कर रहे हैं. बता दें, केंद्र सरकार ने पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत साल 2016 में की थी.

7:04 AM. 10 Aug 21 7:04 AM. 10 Aug

नीतीश कुमार ने कहा- लागू हों मंडल कमीशन की अन्य अनुशंसाएं

सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर मंडल आयोग का मामला उठाया है. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मंडल कमीशन की प्रमुख अनुशंसा में आरक्षण एक थी, जिसे लागू कर दिया गया है. शेष अनुशंसाओं को केंद्र सरकार को ही लागू करना है.

7:04 AM. 10 Aug 21 7:04 AM. 10 Aug

बच्चे को मिलेगी बीटेक और एमबीए की मुफ्त शिक्षा

जिनकी सालाना आय 8 लाख रुपये से कम है और आप अपने बच्चे को बीटेक या एमबीए की शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो सशर्त अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं. एआइसीटीइ यानी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद सालाना आठ लाख रुपये से कम कमानेवाले अभिभावकों के बच्चों को बीटेक, एमबीए, एमसीए और डिप्लोमा कोर्सों में नि:शुल्क पढ़ाई की स्कीम लेकर आयी है. इसे ट्यूशन फ्री वेवर स्कीम नाम दिया गया है. नियम के तहत तकनीकी संस्थानों के साथ-साथ मैनेजमेंट संस्थानों में पांच प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी.

7:04 AM. 10 Aug 21 7:04 AM. 10 Aug

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने आज उज्जवला योजना 2.0 का उद्घाटन किया. जंतर मंतर मामले को लेकर बजरंग दल का दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने के बाहर प्रगर्शन. सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कर सकते हैं सोनिया गांधी से मुलाकात. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >