YouTube Channel Hacked : सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी का ऐड नजर आया

Youtube Hack : सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक हो गया. इसपर अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी का ऐड नजर आने लगा.

YouTube Channel Hacked : भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट के YouTube चैनल को हैक कर लिया गया और उस पर XRP को बढ़ावा देने वाले वीडियो दिखाए जाने लगे. यह अमेरिका स्थित कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित एक क्रिप्टोकरेंसी है. शीर्ष न्यायालय इस चैनल का उपयोग संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े माम���ों की सुनवाई के लिए करता है. शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था.

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड पिछली सुनवाई के वीडियो को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया. इसके बाद ‘ब्रैड गारलिंगहाउस: रिपल रिस्पॉन्ड्स टू द एसईसी $2 बिलियन फाइन! एक्सआरपी प्राइस प्रीडिक्शन’ शीर्षक वाला एक ब्लैंक वीडियो वर्तमान में हैक किए गए चैनल पर लाइव किया गया.

Read Also : Women Safety in India : ‘निर्भया’ का केस लड़ने वाली वकील सीमा ने कहा- बेटियों के लिए बेटों को पढ़ाना होगा

यूट्यूब चैनल शुक्रवार को ‘हैक’ हो गया और उसपर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी’ के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा. हालांकि वीडियो को खोलने पर उसपर कुछ दिखाई नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >