School Closed: ठंड का कहर, इन राज्यों में 27 दिसंबर तक स्कूल बंद

School Closed: उत्तर भारत सहित पूरे देश में ठंड का कहर जारी है. घने कोहरे और शीतलहर की वजह से जनजीवन प्रभावित है. भीषण ठंड को देखते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

School Closed: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में रात और सुबह को घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. शीतलहर और घना कोहरा को देखते हुए लखनऊ जनपद में सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है.

27 दिसंबर तक लखनऊ के सभी स्कूल रहेंगे बंद

भीषण ठंड के कारण लखनऊ के सभी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाएं 24 से 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, जनपद लखनऊ में शीतलहर, घना कोहरा होने और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल के प्री प्राइमरी, नर्सरी तक की कक्षाओं के लिए 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा.

लखनऊ जिलाधिकारी का आदेश

1 से 8 तक की कक्षाओं का बदला समय

लखनऊ जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर बताया, 24 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक कक्षा एक से कक्षा 8 की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा.

पटना में आठवीं तक सभी विद्यालय 26 दिसंबर तक बंद

बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश मंगलवार को जारी किया. इसके साथ ही उच्च कक्षाओं के लिए विद्यालय संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है.

कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक

जिलाधिकारी के आदेश में यह कहा गया है कि कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन अब सुबह जल्दी शुरू नहीं होगा. आदेश में कहा गया है कि इन कक्षाओं के लिए विद्यालय समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि छात्रों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके. जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: No PUC No Fuel: दिल्ली में नो पीयूसी, नो फ्यूल नीति रहेगी जारी, मंत्री सिरसा ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >