Video : बदला अपने आप में एक बड़ी ताकत, बोले अजीत डोभाल

अजीत डोभाल (File Photo PTI)

Video : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्घाटन समारोह में एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस गति और रफ्तार पर देश को आगे बढ़ाया है, उस हिसाब से यदि भारत ऑटोपायलट पर भी चले, तब भी वह विकसित हो जाएगा.

Video : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्घाटन समारोह को एनएसए अजीत डोभाल ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत हमेशा से इतना स्वतंत्र नहीं था, जितना आज दिखता है. इसके लिए हमारे पूर्वजों ने बड़े बलिदान दिए. उन्होंने अपमान सहे, गहरी बेबसी के दौर देखे. कई लोगों को फांसी पर चढ़ाया गया. हमारे गांव जलाए गए, हमारी सभ्यता नष्ट की गई, हमारे मंदिर लूटे गए और हम मूक दर्शक बने रहे. यह इतिहास आज के हर युवा के सामने एक चुनौती रखता है.

आगे डोभाल ने कहा कि ‘बदला’ शब्द अच्छा नहीं लगता, लेकिन बदला अपने आप में एक बड़ी ताकत है हमें अपने इतिहास का बदला लेना है. हमें इस देश को वहां तक वापस ले जाना है, जहां हम अपने अधिकारों, विचारों और विश्वासों के आधार पर एक महान भारत बना सकें.

हम अपनी सुरक्षा और खतरों को समझने में चूक गए: अजीत डोभाल

एनएसए अजीत डोभाल ने आगे कहा कि हमारी सभ्यता बहुत विकसित थी. हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, न कहीं लूटपाट की और न ही किसी देश या विदेशी लोगों पर हमला किया, उस समय जब दुनिया का बड़ा हिस्सा बहुत पिछड़ा हुआ था. लेकिन हम अपनी सुरक्षा और खतरों को समझने में चूक गए. इतिहास ने हमें इसकी सजा दी. क्या हमने वह सबक सीखा? क्या हम उसे याद रखेंगे? अगर आने वाली पीढ़ियां उस सबक को भूल गईं, तो यह इस देश के लिए सबसे बड़ी त्रासदी होगी.

इस विकसित भारत का नेतृत्व कौन करेगा: डोभाल

डोभाल ने कहा कि मैं अपनी युवावस्था भूल चुका हूं और आपकी युवावस्था इतनी बदल चुकी है कि कई चीजों से मैं भी परिचित नहीं हूं. लेकिन एक बात दोनों में समान है. जब मैं युवा था और आज भी, मैंने देखा है कि एक चीज हमेशा आपके साथ रहती है. वो है आपकी निर्णय लेने की क्षमता. भारत निश्चित रूप से विकसित होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने जिस गति और रफ्तार पर देश को आगे बढ़ाया है, उस हिसाब से अगर भारत ऑटोपायलट पर भी चले, तब भी वह विकसित हो जाएगा. लेकिन सवाल यह है कि इस विकसित भारत का नेतृत्व कौन करेगा और वे कितने सक्षम होंगे.

यह भी पढ़ें : यूनुस सरकार के NSA से पहली बार मिले अजीत डोभाल, बांग्लादेश के साथ इस पहल के पीछे की क्या है वजह?

उन्होंने कहा कि किसी भी नेता की सबसे बड़ी ताकत सही निर्णय लेना होती है. वे समय पर फैसले लेते हैं और पूरे विश्वास व दृढ़ता के साथ उन्हें लागू करते हैं. इसलिए अगर आप विकसित भारत के नेता बनना चाहते हैं…चाहे वह विज्ञान हो, तकनीक हो या सुरक्षा…तो आपको फैसले लेने होंगे और यह निर्णय क्षमता अभी से विकसित करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >