असम: घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 7 ने बारी-बारी की हैवानियत, फिर लूटे पैसे

असम: सिलचर में घूमने आई युवती से 7 लोगों ने बारी-बारी से उसके पुरुष मित्र के सामने ही दुष्कर्म किया. मामला दबा हुआ था, लेकिन एक स्थानीय पत्रकार ने इसकी रिपोर्टिंग, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई.

असम: के कछार जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिलचर शहर के पास घूमने आई 28 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सात लोगों ने उसके पुरुष मित्र के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया और उससे जबरन पैसे भी वसूले. पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना 19 फरवरी को हुई थी, जिसकी शिकायत पीड़िता ने बाद में दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर सिलचर सदर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दो आरोपियों की पहचान की है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें धारा 308(5) (जान से मारने की धमकी देकर जबरन वसूली), 310(2) (डकैती), 351(2) (आपराधिक धमकी), 61(2) (एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा किया गया गैरकानूनी कृत्य), 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म), 76 (महिला का वस्त्र हरण करने की मंशा से आपराधिक बल का प्रयोग) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से कृत्य या शब्द) शामिल हैं.

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का अनिवार्य चिकित्सीय परीक्षण कराया जा चुका है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का आरोप है कि कम से कम सात अज्ञात लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे आरोपियों में से एक के बैंक खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया.

पत्रकार ने खोला मामला, तब जागी पुलिस

पुलिस ने शुरू में इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन मंगलवार को सिलचर स्थित एक पत्रकार पर आरोपियों में से एक के परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया. इसके बाद मामला गंभीर हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पत्रकार का दावा है कि नेशनल हाईवे रोड पुलिस थाना के पास उसे रोका गया, घटना की रिपोर्टिंग को लेकर सवाल किए गए और फिर उसके साथ मारपीट की गई. हालांकि, मौके पर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से पत्रकार की जान बच सकी.

कार से आए थे आरोपी

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, युवती अपने पुरुष मित्र के साथ सिलचर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर कार में मौजूद थी, तभी एक एसयूवी में सवार लोग वहां पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया. परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनके निवास के बारे में पूछताछ की और फिर युवक को पकड़कर उसके सामने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. परिजनों ने कहा कि वहां लगभग सात पुरुष थे और उन्होंने पुरुष मित्र के सामने एक-एक करके युवती से बलात्कार किया.

राज्यसभा सांसद ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कछार जिले के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और पुलिस से मामले पर अद्यतन जानकारी मांगी.  तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मैंने कछार जिले के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई के बारे में जानकारी ली है. इस मामले को दबाने की कोई कोशिश नहीं होनी चाहिए. तृणमूल कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.’ पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- कश्मीरी छात्रों ने यूनिवर्सिटी में सहरी और इफ्तार की व्यवस्था मांगी, कुलपति ने की अभद्रता; बर्खास्त

ये भी पढ़ें:- मुंबई एयरपोर्ट: 23 करोड़ का गांजा जब्त, बैंकाक से आए यात्री गिरफ्तार, 85.35 लाख का सोना भी पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >