कश्मीरी छात्रों ने यूनिवर्सिटी में सहरी और इफ्तार की व्यवस्था मांगी, कुलपति ने की अभद्रता; बर्खास्त

रमजान के महीने में कश्मीरी छात्रों ने लुधियाना की सीटी विश्वविद्यालय में सहरी और इफ्तार की व्यवस्था की मांग की थी. लेकिन यूनिवर्सिटी के कुलपति ने छात्रों से मिसबिहैव किया. मामला बढ़ने पर विवि प्रबंधन ने कुलपति को बर्खास्त कर दिया है.

पंजाब: लुधियाना में स्थित सीटी विश्वविद्यालय एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गया है. कश्मीरी विद्यार्थियों से कथित दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति नितिन टंडन को उनके पद से हटा दिया गया है. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता और आरोपों को देखते हुए कुलपति की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं.

यह विवाद उस समय सामने आया जब कश्मीरी विद्यार्थियों के एक समूह ने रमजान के महीने के दौरान विश्वविद्यालय के मेस में सहरी और इफ्तार की व्यवस्था किए जाने का अनुरोध किया. विद्यार्थियों का आरोप है कि सोमवार को इस मांग को लेकर बातचीत के दौरान कुलपति नितिन टंडन ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उनका प्रवेश रद्द करने की धमकी दी. इस घटना के बाद छात्रों में रोष फैल गया और उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की.

कुलपति के खिलाफ बैठी जांच

मामले के तूल पकड़ते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया. चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि कुलपति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जगराओं के उपमंडल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है. साथ ही, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो.

इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कश्मीरी विद्यार्थियों का एक वीडियो साझा किया. उन्होंने भगवंत मान से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे राज्य में कश्मीरी विद्यार्थियों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद चिंताजनक है और यह केवल दिखावटी कार्रवाई से नहीं सुलझेगा.

इल्तिजा ने क्या लिखा?

इल्तिजा ने पोस्ट में कहा, ‘प्रिय भगवंत मान, क्या आप पंजाब के सीटी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा कश्मीरी मुस्लिम विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और उन्हें धमकाने का समर्थन करते हैं, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने रमजान के दौरान इफ्तारी और सहरी के लिए भोजन मांगा था? यह जानकर स्तब्ध हूं कि पंजाब जैसे राज्य में भी कश्मीरियों पर हमला करना सामान्य हो गया है. हम कुलपति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. इसके अलावा कुछ भी करना केवल दिखावा होगा.’ जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री मान से हस्तक्षेप की मांग की थी.

ये भी पढ़ें:- मुंबई एयरपोर्ट: 23 करोड़ का गांजा जब्त, बैंकाक से आए यात्री गिरफ्तार, 85.35 लाख का सोना भी पकड़ा

ये भी पढ़ें:- केरल का नाम बदलकर केरलम हुआ, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >