मुंबई एयरपोर्ट: 23 करोड़ का गांजा जब्त, बैंकाक से आए यात्री गिरफ्तार, 85.35 लाख का सोना भी पकड़ा

Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 23 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई. इस मामले में बैंकाक से आए तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं एक अन्य मामले में 591.9 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी मार्केट वैल्यू 85.35 लाख रुपये बताई जा रही है.

महाराष्ट्र में सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.  विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बैंकॉक से आए तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है. इन यात्रियों के पास से 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना की उन्नत किस्म) जब्त की गई है. यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, जिसकी पुष्टि अधिकारियों ने की.

सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) के तहत यात्रियों की प्रोफाइलिंग की गई थी. संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर यात्रियों के खिलाफ मौके पर की गई जांच. प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने तीन मामले दर्ज किए. रोके गए इन यात्रियों की तलाशी लेने पर कुल 23.593 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई. अंतरराष्ट्रीय ड्रग मार्केट में इसकी कीमत लगभग 23.593 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि यह मादक पदार्थ अत्यधिक गुणवत्ता वाला और महंगे दामों में बिकने वाला है. तीनों आरोपियों को  स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे आगे की पूछताछ और जांच जारी है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मादक पदार्थों की यह खेप बैंकॉक से भारत लाई जा रही थी.

इसके अलावा, सीमा शुल्क विभाग ने सोने की तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में भी कार्रवाई की है. इन मामलों में यात्रियों से कुल 591.9 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 85.35 लाख रुपये है. विभाग का कहना है कि तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों की भी जांच की जा रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- अबूधाबी से पेट में लाया 42 लाख का सोना, कस्टम ने करवाई पोटी; 3 कैप्सूल और 1 स्टील बॉल बरामद

ये भी पढ़ें:- केरल का नाम बदलकर केरलम हुआ, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >