Ranya Rao Arrest: इस जगह पर गोल्ड बार छिपाकर दुबई से ला रही थी एक्ट्रेस, गिरफ्तार के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Ranya Rao Arrest : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को गिरफ्तार किया गया है. उनपर दुबई से सोने की छड़ छिपाकर लाने का आरोप लगा है. जानें कहां छिपाकर ला रही थी सोने की छड़?

Ranya Rao Arrest: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. उनपर दुबई से सोने की तस्करी का आरोप है. उन्हें  बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया. एक्ट्रेस के पास से 12.56 करोड़ रुपये की कीमत की सोने की छड़ें (गोल्ड बार) जब्त की गईं, जिनका वजन लगभग 15 किलोग्राम था. जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

हर यात्रा में लगभग 12-13 लाख रुपये कमाए एक्ट्रेस रान्या राव ने

कर्नाटक के सीनियर आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी राव ने कथित तौर पर पिछले साल 30 बार दुबई की यात्रा की. अपनी हर यात्रा पर, वह कथित तौर पर कई किलो सोना लेकर वापस आई. इंडिया टुडे ने इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राव को तस्करी के सोने के हर किलोग्राम के लिए 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया था. इस तरह, उसने कथित तौर पर हर यात्रा में लगभग 12-13 लाख रुपये कमाए.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

रान्या राव कहां छिपाकर लाती थी सोने की छड़?

जांच में यह भी पता चला है कि एक्ट्रेस ने तस्करी के कामों के लिए मॉडिफाइड जैकेट और कमर बेल्ट का यूज किया. वह अपनी यात्राओं के दौरान इस तरह के जैकेट और बेल्ट का इस्तेमाल करती थी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा गिरफ्तारी के समय वह अपने जैकेट में सोने की छड़ें छिपा रही थी. रान्या राव पिछले कुछ समय से दुबई की अपनी यात्राओं के कारण अधिकारियों की नजर में थीं. बुधवार को जब वह एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच से गुजरने वाली थीं, तभी डीआरआई अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया.

 पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : ‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते

रोके जाने के बाद राव ने बताया कि वह आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी है. वह डीजीपी (कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम) के पद पर तैनात हैं. हालांकि, पूर्व सूचना के कारण उसकी तलाशी ली गई और सोना बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >