ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, इंटरनेट सस्पेंड, स्कूल-कॉलेज बंद

Sundargarh Violence: ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. जिसके बाद 24 घंटे के लिए इंटरनेट को सस्पेंड कर दिया गया. शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज को भी बंद करने का आदेश दे दिया गया.

Sundargarh Violence: ओडिशा के सुंदरगढ़ में हिंसक झड़प में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 12 लोगों के घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद गुरुवार को दोपहर रीजेंट मार्केट इलाके में यह हिंसक झड़प हुई. दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया. पथराव भी किया. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और स्थिति को काबू में किया.

16 जनवरी को स्कूल-कॉलेज बंद

सुंदरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज को 16 जनवरी 2026 को बंद करने का आदेश दिया गया. यह जानकारी कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, सुंदरगढ़ की ओर से दी गई.

इलाके में धारा 163 लागू

हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू कर दी. सुंदरगढ़ के कलेक्टर शुभंकर मोहपात्रा ने कहा, हालात अब नियंत्रण में हैं. शाम छह बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं.

सभाओं, रैलियों और विरोध प्रदर्शन पर रोक

सुंदरगढ़ में हिंसा प्रभावित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सभाओं, रैलियों और विरोध प्रदर्शनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. सुंदरगढ़ (सदर) की उप-कलेक्टर तेजस्विनी बेहरा ने कहा कि दवा दुकाने और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर शहर में सभी दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >