यूएस‑इजरायल के ईरान पर हमले के बाद भारत में अलर्ट जारी, ऐसे लोगों पर रहेगी खास नजर

MHA Alert : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद भारत के भी कुछ इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों से इन विरोध प्रदर्शनों पर खास निगरानी रखने का निर्देश दिया है.

MHA Alert : केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में अलर्ट लेटर जारी किया गया है. इसमें हाल ही में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद भारत में संभावित सांप्रदायिक हिंसा के प्रति चौकसी बरतने को कहा गया है. 28 फरवरी को जारी इस लेटर में बताया गया कि विदेश में हुई ये घटनाएं देश में भी प्रभाव डाल सकती हैं, खासकर धार्मिक आयोजनों के जरिए भड़काऊ भाषण दिए जा सकते हैं.

एडवाइजरी में मंत्रालय ने राज्य प्रशासनों से कहा है कि ईरान‑पक्ष के कट्टर प्रवक्ता (pro‑Iran radical preachers) उत्तेजक भाषण दे सकते हैं. इससे स्थानीय समुदायों में अशांति या सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है. ऐसे  लोगों पर सख्त नजर रखें और इनकी पहचान करें. मंत्रालय ने कहा है कि बड़े पैमाने पर खुफिया जानकारी शेयर करना और रोकथाम के उपाय करना जरूरी है, ताकि कानून‑व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें : US मिलिट्री पावर: ईरान में 1000 ठिकाने तबाह, इन हथियारों से बरसाए बम-बारूद; पूरी लिस्ट

मध्य पूर्व में बढ़ गया है तनाव

केंद्रीय गृह मंत्रालय की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान ने ईरानी शहरों और सैन्य ढ्रांचों को निशाना बनाया, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का खतरा बढ़ गया है. भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध किया है. भारत ने अपने नागरिकों, विशेषकर खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है.

भाषण और उपदेशों पर भी खास नजर रखने के निर्देश

नई दिल्ली के अधिकारी इस पूरे मामले पर ध्यान रख रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की वजह से लोगों की भावनाएं बढ़ सकती हैं. कुछ चरमपंथी लोग इसे इस्तेमाल करके स्थानीय स्तर पर तनाव फैला सकते हैं. सरकार ने राज्यों को सलाह दी है कि वे सामान्य कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ ऐसे भाषण और उपदेशों पर भी खास नजर रखें, जो लोगों की सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >