3 Reality Shows Soon: शुरू होने जा रहा 3 धमाकेदार रिएलिटी शो, सुपरस्टार्स करेंगे होस्ट, जानिए कब और कहां देख पाएंगे आप?

3 Reality Shows Soon: बिग बॉस 19 के बाद दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट की नई डोज तैयार है. अक्षय कुमार, फराह खान और सुनील शेट्टी तीन नए रिएलिटी शोज लेकर दर्शकों को रोमांचित करने टीवी और ओटीटी पर आ रहे हैं. जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये तीनों रिएलिटी शो…

3 Reality Shows Soon: अगर ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद आपका एंटरटेनमेंट थोड़ा फीका पड़ गया है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. टीवी और ओटीटी पर बहुत जल्द तीन नए रिएलिटी शोज दस्तक देने वाले हैं, जिन्हें होस्ट करेंगे बॉलीवुड के बड़े नाम. अक्षय कुमार, फराह खान और सुनील शेट्टी, तीनों अपने-अपने अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे हैं. चलिए आसान भाषा में जानते हैं इन तीनों शोज के बारे में.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून

दुनिया का मशहूर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अब भारत में भी आने वाला है. साल 1975 से चल रहा यह शो पहली बार इंडियन ऑडियंस के लिए तैयार किया जा रहा है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इसकी घोषणा कर दी है और खास बात ये है कि इसे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार होस्ट करेंगे. फिलहाल शो की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है.

शो का फॉर्मेट क्या होगा?

शो में कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठकर एक व्हील घुमाएगा. व्हील जहां रुकेगा, उसी के हिसाब से प्राइज मनी और सवाल तय होगा. सवाल सीधे नहीं होंगे, बल्कि पजल के रूप में आएंगे, जिन्हें सॉल्व करने पर इनाम मिलेगा.

भारत के सुपर फाउंडर्स

सुनील शेट्टी भी अपना नया बिजनेस रिएलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’. यह शो काफी हद तक ‘शार्क टैंक इंडिया’ जैसा होगा, जहां नए और दमदार स्टार्टअप्स को फंडिंग का मौका मिलेगा. यह शो 16 जनवरी से MX Player पर स्ट्रीम होगा.

द 50

रिएलिटी शो ‘द 50’ को फराह खान होस्ट करेंगी, जिसमें 50 सेलेब्स को 50 दिनों के लिए एक घर में रखा जाएगा. टास्क होंगे, ड्रामा होगा और 50 दिन बाद विनर चुना जाएगा. यह शो 1 फरवरी से रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर आएगा.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Tadka In Kapil Show: काले कपड़े से क्यों दूर रहते हैं पवन सिंह? निरहुआ ने खोले कई राज, यहां देखें पूरा एपिसोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >