रावण दहन से रोका तो पुलिस थाने पहुंचा ‘रावण’

Rajasthan : कभी-कभी कुछ ऐसी घटना हमारे सामने हो जाती है कि कई सवाल मन में खड़े हो जाते हैं, कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ है जयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में. जहां के पुलिस थाने में रावण पहुंच गया. थाने में रावण को देखकर लोगों के मन में उत्सुकता जाग उठी और लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे.

जयपुर (राजस्थान) : कभी-कभी कुछ ऐसी घटना हमारे सामने हो जाती है कि कई सवाल मन में खड़े हो जाते हैं, कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ है जयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में. जहां के पुलिस थाने में रावण पहुंच गया. थाने में रावण को देखकर लोगों के मन में उत्सुकता जाग उठी और लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे.

अरे चौंकिए नहीं, दरअसल मामला कुछ यूं है कि दशहरा के मौके पर कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार भीड़भाड़ न हो इसके मद्देनजर रावण दहन के लिए मनाही की गयी थी. इसके बावजूद प्रतापनगर में लोग रावण का पुतला जलाने के लिए लाये. पुलिस ने जब रावण दहन से रोका तो रावण दहन का आयोजन करने वाली समिति अड़ गयी तब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया.

प्रतापनगर थाना के एसएचओ ने बताया कि जब समिति के लोगों ने हमारा आदेश मानने से मना कर दिया, तो हम रावण का पुतला थाने ले आये. इससे हुआ यह है कि रावण का दहन नहीं हुआ, लेकिन रावण का पुतला थाना परिसर में पड़ा है, जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं.दीपावली पर फिदायीन हमले की साजिश, सैन्य ठिकानों को बना सकते हैं निशाना

Also Read: दीपावली पर फिदायीन हमले की साजिश, सैन्य ठिकानों को बना सकते हैं निशाना, अलर्ट जारी

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >