'राहुल गांधी यात्रा जारी रखें, वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है', प्रह्लाद जोशी ने कही ये बात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के बहाने तलाश रही है. इसपर प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी यात्रा जारी रखें, वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है.

कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जिससे भारत भी सतर्क हो गया है. देश में कई कार्यक्रम रद्द किये जा रहे हैं. संसद का शीतकालीन सत्र भी आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र लिखकर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील की है जिसपर कांग्रेस ने कहा है कि इस यात्रा से भाजपा डर गयी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि मैं चाहता हूं राहुल गांधी यात्रा जारी रखें. वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है ये पुराना रिकॉर्ड रहा है. जो भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें उसका पालन करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि आप जिस-जिस जगह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उस राज्य में लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं. आप पहले अपनी पार्टी को जोड़ो भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. आगे उन्होंने कहा कि हम किसी से नहीं डरते. आप(राहुल गांधी) खुद अपनी पार्टी से डर रहे हैं. आप गुजरात चुनाव में नहीं गए, हिमाचल प्रदेश में प्रचार करने नहीं गये. आप जिंदगी भर पदयात्रा करो हमें कुछ नहीं होगा.

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

इधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के बहाने तलाश रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि ये जो यात्रा है वो कश्मीर तक जाएगी. इन्होंने एक नया आइडिया निकाला है. एक पत्र मुझे लिखा जिसमें कहा गया है कि कोविड आ रहा है. यात्रा बंद करो. उन्होंने कहा कि देखिए…यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि बहाने बनाने का काम किया जा रहा है. मास्क पहनो…यात्रा बंद करो कोविड यानी कोरोना फैल रहा है. सब बहाने हैं. हिंदुस्तान की शक्ति से..हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गये हैं.

Also Read: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- कोरोना ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने का है बहाना अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की रैंडम जांच

इस बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का शनिवार से रैंडम कोरोना वायरस परीक्षण किया जाएगा. नागर विमानन मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है. इस बारे में विमानन मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किया है और कहा है कि चालक दल के सदस्यों को इसके लिए चुने गये यात्रियों को हवाई अड्डे में स्थित जांच सुविधा तक लाना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >