सूरत कोर्ट में पेशी से पहले सोनिया गांधी से मिले राहुल गांधी, 2 साल की सजा को देंगे चुनौती

राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी से दिल्ली के एक होटल में मुलाकात की. बताया जा रहा है, दो के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई. इस दौरान उनके जीता रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में सूरत कोर्ट की ओर से मिली दो साल की सजा को चुनौती देंगे. राहुल सूरत की एक अदालत में सोमवार को अपील दाखिल करेंगे और अदालत में मौजूद रहेंगे. यह जानकारी उनके वकील ने दी है. इस बीच खबर है कि कोर्ट में पेशी से पहले राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की.

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच हुई गंभीर मंत्रणा

राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी से दिल्ली के एक होटल में मुलाकात की. बताया जा रहा है, दो के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई. इस दौरान उनके जीता रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे.

मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई दो साल की सजा

सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच एच वर्मा की अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर राहुल की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने 52 वर्षीय राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (किसी व्यक्ति की आपराधिक मानहानि के दोषी व्यक्ति के लिए सजा) के तहत दोषी ठहराया था. हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को उसी दिन जमानत भी दे दी थी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी थी, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील दाखिल कर सकें.

Also Read: राहुल गांधी बीजेपी के लिए गंभीर चुनौती, शशि थरूर बोले- उपहास उड़ाने के बाद टीम मोदी को हुआ एहसास

सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी चली गयी

लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था. लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, बशर्ते कोई हाईकोर्ट उनकी दोषसिद्धि तथा सजा पर रोक न लगा दे. राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में शिकायत दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >