Karnataka Chunav: पीएम मोदी ने ‘विषैला सांप’ पर कांग्रेस को लताड़ा, कहा- सांप तो भगवान शिव की माला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ हमेशा विश्वासघात किया है. कांग्रेस पहले उन परिस्थितियों को बनाने में ताकत लगाती थी, जो किसानों को कर्ज में डूबो दे, फिर चुनाव आने पर कर्जमाफी का दिखावा करती थी.

कर्नाटक के चन्नापटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को विषैला सांप वाले बयान पर जमकर लताड़ लगायी. उन्होंने कहा, विकास के कार्यों के बीच कांग्रेस ने मुझे गाली देने वाला पिटारा फिर खोल दिया है. ये कांग्रेस के लोग कभी मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, कभी मुझे सांप बुलाते हैं. सांप तो भगवान शिव की माला है और मेरे शिव तो जनता जनार्धन है. इनकी इस गाली को मैं सिर माथे पर लेता हूं.

कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ विश्वासघात किया : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ हमेशा विश्वासघात किया है. कांग्रेस पहले उन परिस्थितियों को बनाने में ताकत लगाती थी, जो किसानों को कर्ज में डूबो दे, फिर चुनाव आने पर कर्जमाफी का दिखावा करती थी. देश में किसानों के खातों में अब तक करीब ढाई लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं. इसमें से करीब 18,000 करोड़ रुपये कर्नाटक के किसानों को दिए जा चुके हैं. सच्ची गारंटी का यही मतलब है.

कांग्रेस और JDS के लिए कर्नाटक सिर्फ एक ATM है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस और JDS की दृष्टि में कर्नाटक सिर्फ एक ATM है जबकि भाजपा के लिए कर्नाटक देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है. जब कांग्रेस-JDS की सरकारें होती हैं तो सिर्फ कुछ विशेष परिवार फलते फूलते हैं लेकिन भाजपा के लिए इस देश का एक-एक परिवार भाजपा का अपना परिवार है. कर्नाटक ने भी लंबे दौर तक अस्थिर सरकारों का नाटक देखा है. अस्थिर सरकारों में सिर्फ लूटने के लिए लड़ाई होती है विकास नहीं होता. इस अस्थिरता के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार कांग्रेस और JDS है. ये दिखावे के लिए दो दल हैं लेकिन दिल से एक हैं. ये दोनों दल परिवारवादी हैं, ये दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं. इन दोनों को अस्थिरता में अवसर दिखते हैं.

Also Read: कर्नाटक चुनाव : पीएम मोदी ने सिद्धरमैया पर साधा निशाना, बोले- रिटायरमेंट के नाम पर लोगों से मांग रहे वोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >