PM Modi US Visit Updates: पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से चिढ़ा चीन, कह दी ये बड़ी बात

pm modi us visit updates : पीएम मोदी ने अमेरिका रवाना होने से पहले कहा कि राष्ट्रपति बाइडन और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी नेताओं के साथ उनकी बातचीत द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ जी20, क्वाड और आईपीईएफ (समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा) जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.

pm modi us visit updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना हो गये और वह अमेरिका से मिस्र जाएंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर चीन की प्रतिक्रिया सामने आयी है. भारत के प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से चीन चिढ़ गया है. चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) में एक लेख छपा है जिसमें लिखा गया है, 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से नरेंद्र मोदी की यह छठी अमेरिका यात्रा है, लेकिन अमेरिका की उनकी पहली राजकीय यात्रा होने वाली है. लेख में आगे लिखा गया है कि अमेरिका चीन का सामना करने और उसकी आर्थिक प्रगति को रोक लगाने के लिए भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगा है.

ग्लोबल टाइम्स ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर लिखा है कि फाइनेंशियल टाइम्स ने पिछले दिनों यह कहते हुए चेतावनी दी थी कि अमेरिका द्वारा मोदी को गले लगाने की एक कीमत है. अमेरिका चीन के खिलाफ भारत को एक ढाल के रूप में इस्तेमाल करना चाह रहा है. चीनी अखबार ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों का भी उल्लेख किया है. ग्लोबल टाइम्स के लेख में आगे भारत और अमेरिका के संबंधों का जिक्र है. लेख में लिखा गया है कि अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग वर्तमान में बढ़ता दिख रहा है. अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक के वित्तीय वर्ष में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन चुका है.

पीएम मोदी की यात्रा काफी अहम

आगे लिखा गया है कि व्यापार गति जारी रहती है तो यह भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक होगा. हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अमेरिका ने भारत के साथ आर्थिक और व्यापारिक बातचीत को बढ़ाते हुए कई भू-राजनीतिक जोड़ गणित भी कर रहा हैं. इधर अमेरिका रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेरिका की उनकी यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी की गहराई एवं विविधता को समृद्ध करने का एक अवसर प्रदान करेगी. दोनों देश मिलकर साझा वैश्विक चुनौतियों का अधिक मजबूती से सामना कर सकते हैं.

Also Read: UN में योग दिवस समारोह, जो बाइडेन के साथ डिनर, जानिए क्यों खास है पीएम मोदी का अमेरिका दौरा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और मिस्र की अपनी यात्रा से पहले एक बयान जारी किया और कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं और यह ‘‘विशेष निमंत्रण’’ दर्शाता है कि दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच यह साझेदारी कितनी अहम एवं मजबूत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >