Vande Mataram : बोले पीएम मोदी–वन्दे मातरम् मां भारती की आराधना

Vande Mataram : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के एक वर्ष तक मनाए जाने वाले स्मरणोत्सव की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जो पूरा न हो सके.

Vande Mataram : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के एक वर्ष तक मनाए जाने वाले स्मरणोत्सव की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वन्दे मातरम् मां भारती की आराधना, ये हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है.

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, “ऐसा कोई संकल्प नहीं है, जिसकी सफलता न हो सके. ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है, जिसे हम भारतवासी हासिल न कर सकें.” उन्होंने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र, सपना, संकल्प और ऊर्जा है. यह माता भारती के लिए प्रार्थना है. यह हमें इतिहास की याद दिलाता है और भविष्य के लिए साहस देता है. पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने संकल्पों में सफल हो सकते हैं और कोई भी लक्ष्य हमारे लिए असंभव नहीं है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज, 7 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है. हम ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्षों का भव्य उत्सव मना रहे हैं. यह कार्यक्रम करोड़ों भारतीयों में नई ऊर्जा पैदा करेगा. मैं इस अवसर पर हर नागरिक को ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देता हूं. ”

एक साल के राष्ट्रीय स्मरणोत्सव की औपचारिक शुरुआत

यह कार्यक्रम सात नवंबर 2025 से सात नवंबर 2026 तक चलने वाले एक साल के राष्ट्रीय स्मरणोत्सव की औपचारिक शुरुआत है. इस अवसर पर बंकिम चंद्र चटर्जी की कालजयी रचना ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा. यह रचना भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित करने और राष्ट्रीय गौरव व एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण रही. बंकिम चंद्र चटर्जी ने इसे सात नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन लिखा था. ‘वंदे मातरम्’ पहली बार उनकी साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ के एक भाग के रूप में प्रकाशित हुआ.

यह भी पढ़ें : ‘वंदे मातरम’ : भारत के जागरण का प्रथम मंत्र, पढ़ें गृहमंत्री अमित शाह का आलेख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >