Mission 2024: ‍BJP को हराने एक मंच पर जुटे विपक्ष के दिग्गज, बोले शरद पवार- लोकसभा चुनाव में होगा बदलाव

Mission 2024: शरद पवार ने कहा कि, किसानों ने एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया. लेकिन केन्द्र सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया. वादा किया गया था कि एमएसपी मुहैया कराया जाएगा लेकिन उन्हें एमएसपी नहीं दिया गया. किसानों के खिलाफ दर्ज मामले भी वापस नहीं लिए गये.

Mission 2024: पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व.चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती के मौके पर आज यानी रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने फतेहाबाद में सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया. इस मौके पर विपक्ष के कई नेता रैली में शामिल हुए. विपक्ष के जो नेता मंच पर मौजूद थे उनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, माकपा नेता सीताराम येचुरी समेत कई और नेता शामिल हुए.

शरद पवार ने केन्द्र पर साधा निशाना: सम्मान दिवस रैली में पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केन्द्र सरकार में तीखा हमला बोला. किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा. पवार ने कहा कि, किसानों ने एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया. किसानों से वादा किया गया था कि एमएसपी मुहैया कराया जाएगा लेकिन उन्हें एमएसपी नहीं दिया गया. सरकार ने किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया.

2024 लोकसभा में होगा बदलाव- पवार: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि हर कोई 2024 में केंद्र में सरकार बदलने की दिशा में काम करें. उन्होंने कहा कि किसानों का आत्महत्या करना कोई समाधान नहीं है और असली समाधान सरकार में बदलाव लाने से होगा. पवार ने कहा कि किसानों और युवाओं का आत्महत्या करना कोई समाधान नहीं है, जबकि बदलाव लाना वास्तविक समाधान है और सभी को 2024 में केंद्र में सरकार बदलने की दिशा में प्रयास करना चाहिए.

केन्द्र पर भड़के नीतीश कुमार: वहीं, रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व साथी बीजेपी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने बीजेपी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस और वाम दलों समेत सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की. नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों का यह मोर्चा यह सुनिश्चित करेगा कि 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह शिकस्त मिले. इस बीच नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि वो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Ankita Murder Case: अंतिम संस्कार से पहले हंगामा, बोले CM धामी- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >