अलर्ट मोड में पलामू प्रशासन: 246 केंद्रों पर वोटिंग कल, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर सख्त पाबंदी

Palamu Municipal Election 2026: पलामू के पांचों नगर निकायों में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. 246 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां जीएलए कॉलेज से रवाना हो चुकी हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस ने निर्देश दिया है कि बूथ के अंदर मोबाइल ले जाना वर्जित होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण मतदान की अपील की गयी है.

Palamu Municipal Election 2026, पलामू (चंद्रशेखर सिंह): पलामू नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले के पांचों नगर निकायों में सोमवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसे लेकर रविवार को जिले के 246 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. पलामू स्थित गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज परिसर में बनाये गये डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों की रवानगी हुई, जहां पर्याप्त प्रशासनिक व मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी थी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर रही थी डिस्पैच कार्यों की निगरानी

सुबह से ही शुरू हुए डिस्पैच कार्यों की लगातार निगरानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस स्वयं कर रही थीं. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की पैनी नजर बनी हुई थी. मतदान कर्मियों की रवानगी के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद दिखा.

मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

डिस्पैच से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतदान केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी और इसका सख्ती से पालन कराया जाये. साथ ही उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रारंभ करने को लेकर जारी सभी नियमों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया.

Also Read: जामताड़ा में खूनी संडे: नाश्ता करने निकले व्यक्ति के मुंह में मारी 3 गोलियां, फिर हवाई फायरिंग कर फरार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश- पोलिंग पार्टियों के साथ बेहतर समन्वय बनाये

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे अपनी-अपनी पोलिंग पार्टियों के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आपसी संवाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने मतदान कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना अब आप सभी की जिम्मेवारी है. इसके साथ ही उन्होंने सभी को “ऑल द बेस्ट” कहते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ चुनाव संपन्न कराने की अपील की.

अलर्ट मोड में प्रशासन

इधर, पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद प्रशासन ने मतदान को लेकर अंतिम तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया है. जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

Also Read: झारखंड में नहीं थम रहा ‘मॉब लिंचिंग’: पलामू में भीड़ ने ली युवक की जान, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >