देवघर पहुंचे उद्योगपति गौतम अदाणी, बोले- मन की शांति के लिए यहां आया हूं

Gautam Adani: मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी ने रविवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की. कड़ी सुरक्षा के बीच पुजारियों ने उन्हें विधि-विधान से जलाभिषेक कराया.

Gautam Adani, देवघर, (संजीव मिश्रा): देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार सुबह देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम परिसर में पूजा अर्चना की. वहां के पुजारियों ने पूरे विधि विधान के साथ जलाभिषेक संपन्न कराया. इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम थे. पूजा खत्म करने बाद गौतम अडानी मीडिया से बीतचीत करते हुए कहा कि वे मन की शांति प्राप्त करने के लिए यहां आये हैं.

क्या कहा मीडिया से बीतचीत में

पूजा के बाद जैसे ही वे बाबा भोलेनाथ के दरबार से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बहुत दिन से मेरी इच्छा थी कि बाबाधाम में आकर मैं दर्शन करूं. आज बाबा वैद्यनाथ के चरणों में माथा टेक कर मन की शांति प्राप्त करने के लिए मैं यहां आया हूं. उन्होंने कहा कि बाबा से मेरी यही प्रार्थना रहेगी कि झारखंड के साथ-साथ पूरे भारत को सुख शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद दे.

Also Read: वोटरों को रिझाने का खेल या डिनर? गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बैठक पर चला प्रशासन का डंडा

गोड्डा में जल्द होगी सीमेंट प्लांट की स्थापना

मीडिया से बातचीत के बाद वे सीधा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की आवास पर पहुंचे. सांसद ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि गोड्डा में जल्द सीमेंट प्लांट की स्थापना होगी.

Also Read: रांची नगर निगम चुनाव: थम गया शोर, अब ‘डोर-टू-डोर’! आखिरी दिन प्रत्याशियों ने फूंक दिये 5.5 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >