वोटरों को रिझाने का खेल या डिनर? गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बैठक पर चला प्रशासन का डंडा

Giridih Municipal Election 2026: गिरिडीह में चुनाव प्रचार थमने के बाद होटल में बैठक करने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. जेएमएम की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ होटल का शटर बंद कराया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे केवल 'भोजन' करना बताया, जबकि पुलिस आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर रही है.

Giridih Municipal Election 2026, गिरिडीह : झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को गिरिडीह के बस स्टैंड रोड स्थित होटल में बैठक की जा रही थी. बताया जाता है कि समय सीमा खत्म होने पर भी शाम पांच बजे के बाद बैठक रखी गयी थी. इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद थे. इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली, जिसके बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और बैठक को बंद कराया. फिर होटल का शटर भी बंद करा दिया.

बाबूलाल मरांडी पहुंचे होटल में खाना खाने पहुंचे थे

मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि वह होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. यहां कोई राजनीतिक पार्टी की बैठक नहीं थी. उन्होंने सवाल किया कि होटल में खाना खाने पर भी रोक है क्या. पुलिस सूत्रों के मुताबिक झामुमो के कृष्ण मुरारी शर्मा के लिखित आवेदन पर बाबूलाल मरांडी समेत कई लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. कृष्ण मुरारी शर्मा ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो चुका है. ऐसे में बाबूलाल मरांडी और रविंद्र राय समेत कई लोग बैठक कर वोटरों को प्रभावित कर रहे थे.

Also Read: रांची नगर निगम चुनाव: थम गया शोर, अब ‘डोर-टू-डोर’! आखिरी दिन प्रत्याशियों ने फूंक दिये 5.5 करोड़ रुपये

Also Read: झारखंड की ऊंची उड़ान: विकास दर में देश को पछाड़ा, 7.02% की रफ्तार से दौड़ रही अर्थव्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >