Operation Sindoor Attack: एक तरफ POK में मौत का तांडव, दूसरी ओर चांद पर जाने की बात, टला पीएम मोदी का विदेश दौरा

Operation Sindoor Attack: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के खिलाफ एक्शन में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड के दौरे पर जाने वाले थे. उनका यह दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

Operation Sindoor Attack: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के खिलाफ एक्शन में है. बता दें कि आतंकी हमले के बाद 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इस हमले के जवाब में भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर घूसकर एयर स्ट्राइक किया है. भारत के इस एक्शन के बाद 70 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है.

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के खिलाफ एक्शन लेने के बाद भारत सरकार जल्द एक नए मिशन को भी अंजाम दे सकती है. कई जगहों पर घूसकर एयर स्ट्राइक करने के बाद सेंट्रल कैबिनेट सिक्योरिटी की मीटिंग हुई है. यह मीटिंग थोड़ी देर पहले ही खत्म हुई है. पीएम मोदी का विदेश दौरा स्थगित हो गया है.

Operation Sindoor Attack: भारतीय सेना ने दी जानकारी

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में पर हुए एक्शन की जानकारी दी है. भारतीय सेना ने इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी औऱ विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पहले उड़ा आतंकी कैंप फिर मस्जिद में तबाही, आगे-पीछे…ऊपर-नीचे हर तरफ से घिरा PoK

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा फैसला किया है. देश के 9 एयरपोर्ट 10 मई तक बंद रहेंगे. इसमें श्रीनगर, चंडीगढ़, अमृतसर और लेह एयरपोर्ट शामिल हैं. यह संकेत देता है कि आने वाले 24 घंटे में कुछ बड़ा हो सकता है.

स्थगित हुआ पीएम का विदेश दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड के दौरे पर जाने वाले थे. उनका यह दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार बैठक कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष अन्वेषण की ग्लोबल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कह कि चंद्रयान 1 ने पानी की खोज में मदद की थी. इसके बाद चंद्रयान 2 कामयाब मिशन रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >