Nora Fatehi Exercise : नोरा फतेही जैसी दिखो, ये कहकर पत्नी को करवाता था घंटों एक्सरसाइज, केस दर्ज

Nora Fatehi Exercise : बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसी दिखने के लिए पत्नी से जबरन घंटों एक्सरसाइज कराता था. इसके बाद पति पर मुकदमा दर्ज करवाया गया. महिला का अरोप है कि एक्सरसाइज करने से इनकार करने पर उसे खाना नहीं दिया जाता था. जानें कहां का है ये अनोखा मामला.

Nora Fatehi Exercise : गाजियाबाद जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की तरह दिखने के लिए जबरन घंटों तक सख्त एक्सरसाइज कराने का आरोप लगाया है. उसने इससे इनकार करने पर खाना नहीं देने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है.

ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी. उसके परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे. इसके बावजूद उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे.

यह भी पढ़ें : पहले किया मौत पर पोस्ट… फिर एयरपोर्ट पर रोती दिखीं Nora Fatehi… बॉडीगार्ड का बर्ताव चौंकाने वाला, देखें VIDEO

साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी शारीरिक बनावट को लेकर लगातार ताने मारता था. वह उसे ‘‘मोटी और बदसूरत’’ भी कहता था. उसका पति एक सरकारी स्कूल में फिजिकल एजुकेशन टीचर है.

रोजाना तीन घंटे एक्सरसाइज करवाता था पति

शिकायत में कहा गया है कि उसका पति और ससुराल वाले उससे कथित तौर पर रोजाना तीन घंटे एक्सरसाइज करने की मांग करते थे और अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसे खाना नहीं देते थे. उसने अपने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने पुष्टि की कि महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है.

एक्सरसाइज करने से इनकार करने पर खाना नहीं दिया जाता था

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसका पति और ससुराल वालों ने उसे तरह-तरह से परेशान किया. उसका पति उससे कहता था कि वह अपनी शारीरिक बनावट नोरा फतेही जैसी बनाये और वह उसके जैसी दिखे. इसके लिए उसे घंटों एक्सरसाइज करने के लिए मजबूर किया जाता था और अगर वह एक्सरसाइज करने से इनकार करती थी तो उसे खाना नहीं दिया जाता था.’ महिला ने यह भी दावा किया है कि उसका पति अक्सर इंटरनेट पर महिलाओं के ‘आपत्तिजनक वीडियो’ देखता था. वह अक्सर उससे मारपीट भी करता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >