AI Summit में यूथ कांग्रेस के शर्टलेश प्रदर्शन पर भड़के अखिलेश-मायावती, बताया देश का अपमान

AI Summit 2026 के दौरान प्रदर्शन को लेकर अब कांग्रेस की जमकर नींदा हो रही है. इंडिया गठबंधन के सहयोगी पार्टियों ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी चीफ मायावती ने विरोध प्रदर्शन को देश का अपमान बताया है. KTR और जगन मोहन रेड्डी ने भी कांग्रेस की निंदा की है.

AI Summit: भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को भारत मंडपम के एक प्रदर्शनी हॉल में विरोध-प्रदर्शन किया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया था. विरोध प्रदर्शन का जहां कांग्रेस ने सपोर्ट किया है, वहीं बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है. प्रदर्शन के सिलसिले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. कांग्रेस के प्रदर्शन पर मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लंबा पोस्ट डाला.

कांग्रेस के विरोध में मायावती ने क्या कहा?

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, नयी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे. यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय और निन्दनीय है. उन्होंने कहा, अगर यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिंता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा और छवि को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- एआई समिट में जहां दुनिया के बड़े-बड़े नेता और डेलीगेट्स शामिल हुए, उसमें चीन का नकली रोबोट नहीं लाना चाहिए था. इसमें सरकार से बड़ी चूक हुई है. अपमानीत होना पड़ा. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर अखिलेश ने कहा- समिट के दौरान जो विरोध प्रदर्शन हुआ, उसके समर्थन में मैं नहीं हूं. उस तरह का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था, जिससे दुनिया के सामने हमारे देश की क्षवि खराब हो, देश का अपमान हो. यह बात अखिलेश ने झांसी में एक कार्यक्रम के दौरान कही.

प्रदर्शन से भारत की इंटरनेशनल लेवल पर इमेज खराब बनेगी : KTR

BRS के वर्किंग प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री KTR ने यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए एक्स पर फोटो पोस्ट किया और लिखा- यह बहुत बुरा है कि यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 को छोटी-मोटी राजनीतिक नौटंकी के लिए चुना. विरोध के लिए ऐसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से हमारे महान देश भारत की इंटरनेशनल लेवल पर खराब इमेज बनेगी. हालांकि डेमोक्रेसी में अलग-अलग राय होना आम बात है, लेकिन यह समझना बहुत जरूरी है कि विरोध कहां और कैसे करना है. राजनीतिक असहमति का एक समय और जगह होती है, और इंटरनेशनल समिट निश्चित रूप से उनमें से एक नहीं है. और मजे की बात यह है कि यूथ कांग्रेस के लोगों ने ठीक उसी समय विरोध किया जब उनकी अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री, रेवंत रेड्डी, उसी AI समिट को संबोधित कर रहे थे.

यूथ कांग्रेस ने हम सबको शर्मिंदा कर दिया: जगन मोहन रेड्डी

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एक्स पर लिखा- AI समिट में यूथ कांग्रेस ने हम सबको शर्मिंदा कर दिया. हमारी पॉलिटिक्स कहां जा रही है! किसी को भी हमारे देश को नीचा नहीं दिखाना चाहिए. हमारे पॉलिटिकल मतभेद चाहे जो भी हों, हमें हमेशा दुनिया के सामने एक साथ रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, जमकर पत्थरबाजी, 5 आरोपियों को 5 दिन की कस्टडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >