बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा 7 जून कांग्रेस का काला अध्याय

Nishikant Dubey: बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर वार पलटवार का शुरू हो गया.भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 7 जून कांग्रेस का काला अध्याय.वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना बीजेपी की फितरत है

Nishikant Dubey:भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा.उन्होंने कहा 7 जून 1974 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के गुलामी समझौते पर अपना हस्ताक्षर कर दिया.यह भारतीय इतिहास में कांग्रेस का काला अध्याय हैं. इस गुलामी के बीज नेहरू ने आजादी के तुरंत बाद बो दिए थे.

US के दबाव में भारत ने ब्रेटन वुड्स किया हस्ताक्षर

बीजेपी सांसद दुबे ने कहा कि भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव में आकर ब्रेटन वुड्स व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया. इस समझौते के तहत भारत का व्यापार अन्य देशों के साथ अमेरिकी डॉलर तक सीमित कर दिया गया.जिसके चलते डॉलर प्रभावी रूप से हमारे आर्थिक भाग्य का निर्णायक बन गया है.डॉलर के उतार-चढ़ाव के कारण देश को अमेरिका की स्थायी आर्थिक गुलामी की स्थिति में रखा गया.

6 जून 1966 को रुपये का हुआ डिवैल्यूएशन

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 1962 के पहले हमारे देश का व्यापार कई अन्य देशों के साथ वहां के रुपये और पाउंड में होता था. लेकिन अमेरिका ने 1962 में ब्रेटन वुड्स समझौते में फिर से संशोधन किया गया.इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 6 जून 1966 को रुपये का डिवैल्यूएशन( अवमूल्यन) कर दिया गया. जिसके बाद डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत घटने लगी.

7 जून 1974 को अमेरिका का औपनिवेशिक गुलाम बना देश


भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भारत को आखिरी चोट 7 जून 1974 को लगी.जब दोनों देशों के बीच बैलेंस ऑफ पेमेंट के समझौते हुए.जिसके बाद भारत अमेरिका का एक औपनिवेशिक गुलाम हो गया.

क्या है बैलेंस ऑफ पेमेंट


बैलेंस ऑफ पेमेंट (भुगतान संतुलन) एक वित्तीय विवरण है.जो किसी निश्चित अवधि (आमतौर पर एक साल) में एक देश के निवासियों और बाकी दुनिया के बीच किए गए सभी आर्थिक लेन-देन का रिकॉर्ड रखता है.इसमें वस्तुओं और सेवाओं के आयात-निर्यात और वित्तीय पूंजी के लेन-देन का पूरा ब्यौरा शामिल होता है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार कहा, इतिहास को तोड़-मरोड़कर किया पेश


कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने दुबे के इन आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है. पार्टी ने कहा इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना भाजपा की फितरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >