NEET Issue: प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पाए, राहुल गांधी ने कसा तंज

NEET Issue: पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और कहा- मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

NEET Issue: पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है. इस बीच पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा और कहा- प्रधानमंत्री पेपर लीक से रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा कि NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक हुए. हर परीक्षा में धांधली हो रही है. पेपर लीक मुद्दे को हम सांसद में उठाएंगे. पेपर लीक होने का नुकसान लाखों छात्रों को उठाना पड़ा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि पेपर लीक मामले में जो भी शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. बिहार में पेपर लीक मामले की जांच होनी चाहिए.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं. पहले कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी. इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रुकवाने का काम किया है. लेकिन किसी न किसी कारण में देश में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते हैं.

Read Also : Rahul Gandhi: ‘जब मौका मिलेगा सरकार गिरा देंगे’, राहुल गांधी का दावा, मोदी सरकार के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में

NEET और UGC-NET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में होगा हंगामा

NEET और UGC-NET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम संसद में इस मुद्दे को उठाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

कुलपतियों को योग्यता के आधार पर नहीं रखा गया

NEET और UGC-NET परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है. कुलपतियों को योग्यता के आधार पर नहीं रखा गया है, बल्कि ऐसा इसलिए क्योंकि वे एक विशेष संगठन से संबंध रखते हैं. इस संगठन और बीजेपी ने हमारी शिक्षा प्रणाली में घुसपैठ की है और इसे नष्ट करने का काम किया है. नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के साथ अर्थव्यवस्था के साथ जो किया, वही अब शिक्षा प्रणाली के साथ किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >