मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, 94 हजार MT LPG लेकर आ रहे BW टायर और एल्म

Middle East War: करीब 94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर दो गैस वाहक जहाज BW टायर और BW एल्म सुरक्षित रूप से क्षेत्र पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. BW Tyre 31 मार्च 2026 तक मुंबई पहुंच सकता है, जबकि BW Elm के 1 अप्रैल को न्यू मैंगलोर पहुंचने की उम्मीद है.

Middle East War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर है. दो और भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. अगले कुछ दिन में इनके भारतीय तटों पर पहुंचने की उम्मीद है. बीडब्ल्यू टायर मुंबई की ओर बढ़ रहा है और इसके 31 मार्च तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, बीडब्ल्यू एल्म न्यू मैंगलोर की ओर जा रहा है और इसके 1 अप्रैल को भारत पहुंचने का अनुमान है. दोनों जहाजों में मिलाकर करीब 94,000 मीट्रिक टन एलपीजी भारत पहुंचने वाला है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बंद है जहाजों आवाजाही

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण होर्मुज से जहाजों का गुजरना करीब-करीब रुक सा गया है. हालांकि ईरान ने बीते दिनों कहा था कि जो देश शत्रु नहीं हैं उनके जहाज ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत कर यहां से निकल सकते हैं.
इससे पहले चार भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से इस मार्ग से निकल चुके हैं. इन चार जहाजों में…

भारत पहुंचने वाले हैं दो और जहाज

पाइन गैस और जग वसंत जो 92,612 टन एलपीजी लेकर भारत पहुंच चुके हैं. दोनों 26 मार्च और 28 मार्च को भारतीय पोर्ट पर पहुंचे थे. इससे पहले एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी भी करीब 92,712 टन एलपीजी लेकर भारत आ चुके हैं. अब बीडब्ल्यू टायर और बीडब्ल्यू एल्म भारत की ओर बढ़ रहे हैं.

कितना एलपीजी खरीदता है भारत

भारत अपनी रसोई गैस की जरूरतों का करीब 60 प्रतिशत खाड़ी देशों से आयात करता है. भारत ने पिछले साल 3.31 करोड़ टन एलपीजी का उपभोग किया, जिसमें करीब 60 फीसदी मांग आयात से पूरी की गई. होर्मुज के रास्ते आवाजाही प्रभावित होने के बाद भारत अमेरिका और अर्जेंटीना जैसे देशों से एलपीजी खरीद रहा है.

18 भारतीय जहाज अभी भी होर्मुज में फंसे

पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 18 भारतीय ध्वज वाले जहाज अभी भी फंसे हुए हैं. इनमें 485 भारतीय नाविक सवार हैं. मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने से पहले होर्मुज में 28 भारतीय ध्वज वाले जहाज थे. इनमें से 24 पश्चिम की ओर और चार पूर्वी दिशा में थे. पिछले कुछ दिन में पश्चिम दिशा से छह जहाज और पूर्व से दो जहाज सुरक्षित निकलने में सफल रहे हैं.

Also Read: ईरान के हमले में 2 टुकड़ों में बंट गया अमेरिका का AWACS एयरक्राफ्ट, IRNA ने दिखाई तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >