अगले 48 घंटों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा

Rani Warning: अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं. भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छींटे पड़ सकते हैं. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

Rani Warning: अगले 48 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है. भारी बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाओं की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में इस सप्ताह मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 मार्च को मौसम का सबसे ज्यादा उग्र रूप देखने को मिल सकता है. इन दो दिनों के दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां चरम पर रहने की संभावना है.

29 और 30 मार्च को भारी बारिश और तेज हवा की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो यहां पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. खासतौर पर 29 और 30 मार्च को मौसम गतिविधियां अपने चरम पर रह सकती हैं. 30 मार्च को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, यूपी, हरियाणा, दिल्ली समेत कई और मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम के तल्ख तेवर दिखाई दे सकता है.

29 मार्च से 2 अप्रैल तक पूर्वी भारत भारत में बिगड़ा रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में भी इस सप्ताह मौसम काफी सक्रिय बना रह सकता है. यहां कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. सप्ताह के अधिकांश दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा 29 मार्च को पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी आशंका जताई गई है. 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकता है.

बिहार-झारखंड, ओडिशा में बारिश की वॉर्निंग

मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 मार्च के दौरान बिहार में भारी बारिश हो सकता है. बात करें झारखंड के मौसम की तो 29, 30, 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल के दौरान झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान ओडिशा में गरज, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, कहीं-कहीं हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में कुछ इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 29 मार्च से लेकर 3 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30-50 से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

मध्य भारत में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मूड बिगड़ा रह सकता है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. विदर्भ क्षेत्र में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक मौसम के सक्रिय रहने के आसार हैं. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों के दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है.

महाराष्ट्र और गुरजरात में तूफानी हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली बारिश और तेज हवा के साथ मौसम बदल सकता है. वहीं 29 तथा 30 मार्च को गुजरात में भी गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कहीं कहीं हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 30 और 31 मार्च को कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

दक्षिण भारत में बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई इलाकों में आगामी दिनों में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. केरल और माहे में 30 मार्च को बारिशष के आसार है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >