बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का दावा-असम में हैट्रिक लगाएगी पार्टी, घुसपैठिए बाहर जाएंगे

BJP News : बीजेपी सरकार असम वासियों के लिए योजनाएं बनाती हैं और उनका लाभ सिर्फ और सिर्फ भारत के नागरिकों को मिलेगा, कोई घुसपैठिया उसपर अपना हक जमा नहीं पाएगा. असम में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कही. उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी.

BJP News : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने असम चुनाव से पूर्व तिनसुकिया में यह दावा किया है कि पार्टी असम में मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक’ लगाएगी. वे मार्गेरिटा से उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक भास्कर शर्मा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. नितिन नवीन ने कहा कि असम में जब भी कांग्रेस की सरकार रही उसने राज्य के विकास की बजाय वोट बैंक की राजनीति की. जनता को चाहिए कि वो वोट देते समय कांग्रेस शासन के काले अध्याय को याद रखे.

कांग्रेस के शासन में प्रदेश ने सिर्फ हिंसा देखा

नितिन नवीन ने दावा किया कि पार्टी असम में बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि असम में पहली बार हमने सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. उसके बाद हिमंत विस्वा सरमा आए और अब एक बार उन्हीं के नेतृत्व में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी. उन्होंने कहा कि मैं जब पार्टी के काम से 2009-10 में यहां आता था, तो यहां का माहौल बहुत खराब था. यहां सिर्फ हिंसा होती थी. उस समय विकास की कोई चर्चा ही नहीं होती थी.जब मैं एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना चाहता था तो तनाव बना रहता था. लोग केवल हिंसा और आंदोलन की ही चर्चा किया करते थे.

बीजेपी ने असम को विकास का रास्ता दिखाया

नितिन नवीन ने कहा कि 2016 में जब यहां एनडीए की सरकार बनी तो पूरा सिनारियो ही बदल गया. पूरा देश असम के विकास की बात करने लगा. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम अवसरों वाला राज्य बन गया है.नवीन ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली राज्य सरकार ने केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए काम किया और अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में कोई उपलब्धि हासिल नहीं की. उन्होंने कहा कि पार्टी नीत सरकार सिर्फ असम और भारत की जनता के लिए काम करती है, घुसपैठियों के लिए नहीं. उन्होंने कहा, हम घुसपैठियों के लिए सरकार नहीं बनाते. यहां हर अधिकार केवल असम और भारत के लोगों के लिए है. यह घुसपैठियों के लिए नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें : हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश

महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?

विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस अनुष्का की ओर उछाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >