केरल की रैली में बोले मोदी- मिडिल ईस्ट संकट में राजनीतिक फायदा तलाश रही कांग्रेस, भाजपा से डरे हैं UDF-LDF

PM Modi Kerala Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ रैली में कहा कि केरल में इस बार बदलाव की लहर है और जनता बीजेपी-NDA के साथ खड़ी है. उन्होंने LDF-UDF पर भ्रष्टाचार, वोटबैंक राजनीति और विकास रोकने का आरोप लगाया. साथ ही कांग्रेस नेताओं पर भी तीखा हमला बोला.

PM Modi Kerala Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 मार्च) को केरल में कांग्रेस और वामपंथी गठबंधन को जमकर लताड़ लगायी. पीएम मोदी ने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट में कांग्रेस पार्टी राजनीतिक फायदा तलाश रही है. दूसरी तरफ, केरल विधानसभा चुनाव 2026 में यूडीएफ और एलडीएफ भाजपा के उदय से डरे हुए हैं. उन्होंने पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

बदलाव का संदेश दे रहा है केरल – मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें यहां एक नई और अलग ऊर्जा महसूस हो रही है. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि इस बार केरल का माहौल बिल्कुल अलग है. बदलाव का संदेश दे रहा है. केरल में बदलाव जनता के आशीर्वाद, बीजेपी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और उनके बलिदानों के कारण होगा. सभा में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान बीजेपी और एनडीए के प्रति समर्थन में एकजुट हैं, केरल का मूड एक मोमेंट बन चुका है.

पीएम मोदी ने यूडीएफ और एलडीएफ पर साधा निशाना

पलक्कड़ रैली में पीएम मोदी ने यूडीएफ और एलडीएफ पर हमला करते हुए दोनों पर दशकों तक भ्रष्टाचार करने और राजनीतिक अवसरवादिता में लिप्त होने का आरोप लगाया. चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा- दशकों से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने मिलकर केरल को लूटा है. इस व्यवस्था में हमारा केरल फंसा रहा है. मोदी ने कहा- कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाते हैं. पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपको दोनों से सावधान रहना चाहिए.

यूडीएफ और एलडीएफ को पीएम मोदी ने बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- दशकों से केरल स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा है. एक ओर LDF है, तो दूसरी ओर UDF. एक तरफ कम्युनिस्ट हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस. एक भ्रष्ट है, तो दूसरा महा भ्रष्ट. एक सांप्रदायिक है, तो दूसरा महा सांप्रदायिक. पीएम मोदी ने आगे कहा- LDF और UDF की सारी नीतियां सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए होती हैं. इन्हें केरल के विकास की कोई चिंता नहीं है. केरल में बनने वाली बीजेपी-NDA सरकार यहां तेज विकास करेगी, विकसित केरल बनाएगी. यह मोदी की गारंटी है.

कांग्रेस के नेता पलक्कड़ की जनता के लिए खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस के नेता पलक्कड़ की जनता के लिए खतरा बन गए हैं. कल महिलाओं के शोषण के गंभीर आरोपों के कारण कांग्रेस को उन्हें पार्टी से निष्कासित करना पड़ा. इस वजह से महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए.

पीएम मोदी- मिडिल ईस्ट संकट में राजनीतिक फायदे तलाश रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है कि पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े. उन्होंने कहा- युद्ध शुरू होने के बाद से मैं विश्व के नेताओं के संपर्क में रहा हूं. सभी देश संघर्ष क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. दूतावास लगातार काम करते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. लेकिन, खाड़ी मुद्दे पर कांग्रेस की टिप्पणी खतरनाक है, जो राजनीतिक फायदे के लिए भारतीयों की जान खतरे में डाल रही है.

टीम बीजेपी और टीम एनडीए केरल में बनायेगी सरकार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चुनावी रैली में दावा किया कि केरल अब बदलाव का संदेश भेज रहा है, जिसमें युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच बीजेपी के लिए समर्थन बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन केरल में अगली सरकार बनायेगा. पीएम मोदी ने कहा- केरल में टीम बीजेपी और टीम एनडीए मिलकर सरकार बनायेंगे.

डरे हुए हैं यूडीएफ और एलडीएफ- पीएम

रैली में पीएम मोदी ने एलडीएफ सरकार पर केंद्र के पैसे के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा- यह पैसा आपका था, लेकिन उन्होंने इसे लूट लिया है. पीएम मोदी ने यह चेतावनी भी दी कि दोनों मोर्चे बीजेपी के उदय से भयभीत हैं. उन्हें डर है कि बीजेपी के आने से उनके गलत काम उजागर हो जाएंगे. विकास का वादा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार लूटे गए धन को वापस लाएगी और केरल में विकास को नई गति देगी.

Also Read: बंगाल की बदहाली पर ममता बनर्जी सरकार को शमिक भट्टाचार्य की ललकार, पूछे ये 3 तीखे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >