केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पट्टम-प्लामूदू जंक्शन के पास एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. एएनआई के मुताबिक, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.
कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया. आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकने के लिए भी सावधानी बरती जा रही है.
आग की वजह और नुकसान की जानकारी नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. साथ ही, आग से गोदाम में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को इन राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
