Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे को मिली Z Plus की सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद लिया गया फैसला

Mallikarjun Kharge की सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो तैनात रहेंगे. मालूम हो Z Plus की सुरक्षा उन लोगों को दिया जाता है, जो देश के लिए बेहद खास माने जाते हैं.

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को केंद्र सरकार ने Z Plus सुरक्षा प्रदान की है. गृह मंत्रालय ने यह फैसला केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की खतरे की रिपोर्ट के बाद लिया है.

Mallikarjun Kharge Z plus Security: सीआरपीएफ के कमांडो देंगे खरगे को सुरक्षा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो तैनात रहेंगे. मालूम हो Z Plus की सुरक्षा उन लोगों को दिया जाता है, जो देश के लिए बेहद खास माने जाते हैं. जब सुरक्षा खतरे को लेकर कोई खतरा होता है, तो गृह मंत्रालय वैसे व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करता है.

Z plus Security क्या है?

Z Plus सुरक्षा को सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा मानी जाती है. जिसमें 10 से ज्यादा NSG के कमांडो और पुलिसकर्मी समेत 55 जवान तैनात रहते हैं. सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ नजर रखते हैं. हमला होने की स्थिति में कमांडो अपनी जान में खेलकर व्यक्ति की सुरक्षा करते हैं. सभी जवान स्पेशल ट्रेनिंग प्राप्त होते हैं और उनके पास अत्याधुनिक हथियार होते हैं.

Z plus Security: पीएम मोदी सहित इन लोगों को मिलती है Z Plus सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई विशिष्ठ लोगों को Z Plus सुरक्षा दी जाती है. प्रधानमंत्री के अलावे, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुकेश अंबानी समेत कई दिग्गज को Z Plus की सुरक्षा दी गई है.

Also Read: ‘पीएम मोदी भगवान विष्णु के 11वां अवतार बनना चाहते हैं’, जानें खरगे ने ऐसा बयान क्यों दिया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >