महाकुंभ का आयोजन वक्फ की जमीन पर किया जा रहा? शहाबुद्दीन रजवी को साध्वी ऋतंभरा ने दिया करारा जवाब

Maha Kumbh Mela 2025 Waqf Land: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेला का आयोजन किया जा रहा है. एक ओर इसकी तैयारी तेजी से हो रही है, तो दूसरी ओर इसको लेकर विवाद भी खड़ा किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वक्फ की जमीन पर महाकुंभ किया जा रहा है.

Maha Kumbh Mela 2025 Waqf Land: महाकुंभ का आयोजन वक्फ की जमीन पर किए जाने का दावा करने वाले बयान पर साध्वी ऋतंभरा और वीएचपी ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को करारा जवाब दिया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावे का समर्थन किया है. साध्वी ऋतंभरा ने कहा, “महाकुंभ में सभी को शामिल होना चाहिए. 12 कुंभ के बाद ऐसा ‘महापूर्ण कुंभ’ आता है. उन्होंने कहा, वक्फ की सभी संपत्तियां सरकारी होनी चाहिए.” “जिन्होंने देश को धर्म के आधार पर बांटा, वे वक्फ की साजिश के तहत भारत की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इस साजिश को रोका जाना चाहिए. महाकुंभ को लेकर कोई राजनीति नहीं हो रही है, यह धर्म और पुण्य पाने का स्थान है.”

विहिप प्रवक्ता ने कहा- कुंभ तब से आयोजित किया जा रहा है जब इस्लाम अस्तित्व में नहीं था

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को करारा जवाब देते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा- “नमाजवादी पार्टी और ‘नमाजवादी गैंग’ – एक कह रहा है कि धर्मांतरण हो रहा है, जबकि दूसरा दावा कर रहा है कि यह (महाकुंभ) वक्फ बोर्ड की जमीन पर आयोजित किया जा रहा है. यह कुंभ तब से आयोजित किया जा रहा है जब इस्लाम अस्तित्व में नहीं था. यह वक्फ बोर्ड की पोल खोलता है. मुझे लगता है कि सभी मौलाना जिन्ना की लाइन पर चल रहे हैं और जो उन्होंने कहा था – ‘लड़के लिया पाकिस्तान, कर लेंगे हिंदुस्तान’. गजवा-ए-हिंद का सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा और अगर आप ऐसी बेतुकी बातें कहते रहेंगे, तो इसका नतीजा आपके लिए नकारात्मक ही होगा.”

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025 : पानी, जमीन और आकाश से होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महाकुंभ के लिए की गई खास तैयारी

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में चाबी वाले बाबा, 32 साल से स्नान नहीं करने वाले महाराज आकर्षण का केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >