Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का करा सकती है पुनर्निर्माण, बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Lok Sabha Election 2024 : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करा सकती है.

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा है किया कि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर के स्थान पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कर सकती है. यह बात उन्होंने ओडिशा के मलकानगिरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने मस्जिद के पुनर्निर्माण को रोकने के लिए जनता से बीजेपी को 400 सीटें जिताने का आग्रह किया.

हिमंत बिस्वा सरमा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि हम 400 सीटें आखिर क्यों चाहते हैं ? हमें 400 सीटें चाहिए क्योंकि कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करा सकती है. उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी न हो सके. यही कारण है कि हमें पीएम मोदी को 400 से अधिक सीटें देने क जरूरत है और उन्हें एक बार फिर पीएम बनाना होगा.

हमें देश के हर मंदिर को मुक्त करवाना है: हिमंत बिस्वा सरमा

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पहले ये लोग हमसे पूछते थे कि राम मंदिर कब बनेगा? उसका डेट बता दो. अब ये सवाल कांग्रेस वाले नहीं पूछते हैं क्योंकि राम मंदिर बन भी गया है. ये मोदी की गारंटी का ही नतीजा है. अब लाखों लोग राम मंदिर के दर्शन कर रहे हैं. अब कांग्रेस जान चुकी है कि हमारी सरकार केवल बोलती ही नहीं है बल्कि उसे पूरा भी करती है. उन्होंने कहा कि हम केवल राम मंदिर तक ही नहीं रुकेंगे. हमें देश के हर मंदिर को मुक्त करवाना है. हमारा एजेंडा लंबा है और हमें आगे जाना है.

Read Also : Himanta Biswa Sarma: और अचानक मंच पर नाचने लगे असम के सीएम, देखें वायरल वीडियो

पीएम मोदी ने क्या कहा था

आपको बता दें कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का आदेश दिया था और इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया है. इस महीने की शुरुआत में, पीएम मोदी ने दावा किया था कि वह कांग्रेस को राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने से रोकने के लिए 400 लोकसभा सीटें चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >