Breaking News Live: भारत-पाक टी20 विश्व कप मैच के एक दिन बाद आईपीएल की दो नयी टीमों की होगी घोषणा

Breaking News Live : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वहीं सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गये हैं. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:55 PM. 28 Sept 21 10:55 PM. 28 Sept

भारत-पाक टी20 विश्व कप मैच के एक दिन बाद आईपीएल की दो नयी टीमों की होगी घोषणा

भारत-पाक टी20 विश्व कप मैच के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को आईपीएल की दो नयी टीमों की घोषणा की जाएगी. यह जानकारी बीसीसीआई की ओर से दी गयी है.

10:55 PM. 28 Sept 21 10:55 PM. 28 Sept

31 अक्टूबर तक कोरोना गाइडलाइन लागू करने का निर्देश दिया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने त्योहारों को देखते हुए 31 अक्टूबर तक राज्यों को 21 सितंबर को जारी कोरोना गाइडलाइन लागू करने का निर्देश दिया है. यह सतर्कता वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बरती जा रही है.

7:51 PM. 28 Sept 21 7:51 PM. 28 Sept

नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया है और प्रदेश के नेताओं से आपस में मामला सुलझाने को कहा है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी आ रही है.

7:44 PM. 28 Sept 21 7:44 PM. 28 Sept

पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगिंदर धींगरा ने भी दिया इस्तीफा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश सरकार और संगठन से लोगों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में दो दिन पहले मंत्री बनीं रजिया सुल्तान के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव योगिंदर धींगरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

7:44 PM. 28 Sept 21 7:44 PM. 28 Sept

नासिक के कई इलाकों में बाढ़

महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसकी ​वजह से नासिक में कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है.

7:44 PM. 28 Sept 21 7:44 PM. 28 Sept

यूट्यूबर मोनसोन मावुंकल को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा

फर्जी कलाकृतियां बेचने और इसके एवज में फर्जी दस्तावेज देने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूट्यूबर और एक्सपाट्रिएट्स एसोसिएशन के पैट्रोन मोनसुन मावुंकल को एर्नाकुलम की अदालत ने तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है. मोनसोन की जमानत याचिका भी रद्द कर दी गयी है. उस पर कई लोगों से करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है.

7:44 PM. 28 Sept 21 7:44 PM. 28 Sept

सिद्धू के समर्थन में रजिया सुल्तान ने दिया इस्तीफा

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद दो दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में मंत्री बनायी गयीं रजिया सुल्तान ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सिद्धू के प्रति समर्थन दिखाने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. उन्होंने कहा कि सिद्धू साहब सिद्धांतों वाले व्यक्ति हैं. वह पंजाब और पंजाबियत के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

5:11 PM. 28 Sept 21 5:11 PM. 28 Sept

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल हुए

सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी आज राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गये हैं.

5:11 PM. 28 Sept 21 5:11 PM. 28 Sept

सिद्धू के इस्तीफे की जानकारी नहीं, CM चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुझे इस्तीफे की जानकारी नहीं है.

5:11 PM. 28 Sept 21 5:11 PM. 28 Sept

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस इस्तीफा दिया

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

2:09 PM. 28 Sept 21 2:09 PM. 28 Sept

कन्नौज जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

कल कन्नौज जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कप्तान सिंह यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण. (आजतक न्यूज)

2:09 PM. 28 Sept 21 2:09 PM. 28 Sept

घुसपैठ की कोशिश करता लश्कर का आतंकी पकड़ा गया

घुसपैठ की कोशिश करता लश्कर का आतंकी पकड़ा गया, आतंकी के पास के एके 47 और ग्रेनेड समेत कई और हथियार बरामद हुए हैं.

2:09 PM. 28 Sept 21 2:09 PM. 28 Sept

पंजाब के पूर्व सीएम केप्टन अमरिंदर सिंह आज गृहमंत्री अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात. जेपी नड्डा से हो सकती है मुलाकात. (आजतक न्यूज)

2:09 PM. 28 Sept 21 2:09 PM. 28 Sept

पीएम मोदी ने किा 35 फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष गुणों वाली 35 फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने कहा- भारतीय किसान हमेशा से वैज्ञानिक रहे हैं, सरकार उनके राह आसान करने की कोशिश कर रही है.

2:09 PM. 28 Sept 21 2:09 PM. 28 Sept

24 घंटों में कोरोना के 18,795 नए मामले

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है. बीते 24 घंटों में 18,795 नए मामले सामने आये हैं. जबकि, 179 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं, 26030 लोगों की रिकवरी हुई है. इसी के साथ अबतक देश में कोरोना के कुल मामले 3,36,97,581 हो गये हैं. वहीं, कुल रिकवरी 3,29,58,002 है. इधर, सक्रिय मामले 2,92,206 है. जबकि कोरोना के कुल 4,47,373 लोगों की मौत हुई है.

2:09 PM. 28 Sept 21 2:09 PM. 28 Sept

बंगाल में बीजेपी कर सकती है बड़ा बदलाव

बंगाल में बीजेपी कर सकती है बड़ा बदलाव, बीजेपी ने पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया है. सियासी हलकों में चर्चा है कि बंगाल में भी बीजेपी बड़ा बदलाव कर सकती है. (आजतक न्यूज)

2:09 PM. 28 Sept 21 2:09 PM. 28 Sept

अफगानिस्तान में तालिबानी फरमान

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने नया फरमान जारी किया है. अब अफगानिस्तान में दाढ़ी बनाने पर रोक लगा दी गई है. तालिबान ने कहा है कि शरियत के खिलाफ जो जाएगा उसे दंड दिया जाएगा. (आजतक न्यूज)

7:06 AM. 28 Sept 21 7:06 AM. 28 Sept

चुनावी रणनीति पर माथापच्ची

यूपी चुनाव की सरगर्मी तेज हैं. इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी लखनऊ में बैठक करेंगी. प्रियंका गांधी लखनऊ में चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी. बैठक में कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे.

7:06 AM. 28 Sept 21 7:06 AM. 28 Sept

आम आदमी पर महंगाई की मार

आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ सकती है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार आने वाले दिनों में डीजल-पेट्रोल के दाम में इजाफा हो सकता है. बता दें, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत तीन साल के उच्चस्तर पर पहुंच गयी है.

7:06 AM. 28 Sept 21 7:06 AM. 28 Sept

आदिवासियों का जाति प्रमाण पत्र जीवन भर रहेगा वैध

आदिवासियों का जाति प्रमाण पत्र अब एक ही बार बनेगा और आजीवन वैध रहेगा. वहीं जनगणना में सरना धर्म कोड का कॉलम रखने का प्रस्ताव राज्य सरकार राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजेगी. इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में टीएसी के सदस्य प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे. झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद की बैठक में यह बात कही गई है.

7:06 AM. 28 Sept 21 7:06 AM. 28 Sept

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Live : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वहीं सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गये हैं. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >