मैती ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं. नीट, जेईई सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने कठोर कानून बनाए हैं. सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो और योग्यता के आधार पर ही चयन हो."
मोदी सरकार युवाओं के सपनों के साथ खड़ी है : मैती
"आज जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं, उनका मूल उद्देश्य छात्रहित और राष्ट्रहित है. विपक्ष चाहे जितनी भी राजनीति कर ले, लेकिन सच्चाई यही है कि मोदी सरकार युवाओं के सपनों के साथ खड़ी है. प्रधान के इस्तीफे को भी इसी पारदर्शिता और जवाबदेही से जोड़कर देखा जाना चाहिए."
विपक्ष को छात्रों की चिंता नहीं : कुलदीप मैती
"विपक्ष को छात्रों की चिंता नहीं है. उन्हें सिर्फ राजनीति करनी है. जब संसद में चर्चा का मौका मिलता है तो वे भाग जाते हैं और सड़क पर भ्रम फैलाते हैं. जबकि सरकार सदन में भी और सदन के बाहर भी छात्रों के मुद्दे पर खुलकर बात करने को तैयार है."
छात्रों से मैती की अपील, कहा- आपका भविष्य सुरक्षित हाथों में है
कुलदीप मैती ने देश के छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं. "आपका भविष्य सुरक्षित हाथों में है. मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में जो काम किया है, वह अभूतपूर्व है. हमारा संकल्प है कि भारत के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर मिले."
ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से आगे सुधारों का समय
ये भी पढ़ें: "कॉकरोच से पंगा न लें": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं माने अभिजीत दीपके, अब रख दी ये शर्त
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक: कब-कब, क्या-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन
